अपडेटेड 21 February 2025 at 09:54 IST
तलाक के बाद फिर एक विदेशी पर आया शिखर धवन का दिल? मिस्ट्री गर्ल संग हुए स्पॉट, कैमरा देखते ही बदल गए तेवर!
Shikhar Dhawan Mystery Girl: शिखर धवन को एक बार फिर उसी मिस्ट्री गर्ल के साथ देखा गया है, जिसके साथ उन्हें पिछले साल नवंबर 2024 में देखा गया था।
Shikhar Dhawan Mystery Girl: पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन का तलाक काफी दर्दनाक रहा था। उन्होंने 2012 में ऑस्ट्रेलिया की आयशा मुखर्जी से शादी की थी जिनसे वो अब अलग हो चुके हैं। हालांकि, अब खबरें आ रही हैं कि टीम इंडिया के गब्बर की जिंदगी में एक मिस्ट्री गर्ल दस्तक दे चुकी है।
शिखर धवन को हाल ही में उसी मिस्ट्री गर्ल के साथ देखा गया है, जिसके साथ उन्हें पिछले साल नवंबर 2024 में देखा गया था। हालांकि, ऐसा लग रहा है कि शायद पूर्व क्रिकेटर नहीं चाहते कि लोग उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में जानें। यही कारण है कि वो उस लड़की के साथ तस्वीरें खिंचवाने से भी हिचक रहे थे।
मिस्ट्री गर्ल के साथ फिर दिखे शिखर धवन
टीम इंडिया इस समय आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में खेल रही है। भारत का पहला मुकाबला बांग्लादेश के साथ हुआ था जिसे देखने के लिए शिखर धवन भी स्टेडियम पहुंचे। उन्होंने ग्रे टक्सीडो सूट पहना हुआ था जिसमें वो काफी हैंडसम लग रहे थे। वहीं, उनके बगल में बैठीं उनकी मिस्ट्री गर्ल फिटेड व्हाइट टोन्ड टॉप और ट्राउजर पहने दिखाई दीं।
जहां शिखर धवन का सारा ध्यान मैच पर था, वहीं उनकी मिस्ट्री गर्ल अपना फोन चला रही थी। देखकर लग रहा था कि शायद दोनों साथ में स्पॉट नहीं किया जाना चाहते थे। हालांकि, कैमरे में दोनों की तस्वीरें कैद हो गई हैं जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
पिछले साल भी इसी मिस्ट्री गर्ल संग स्पॉट हुए थे शिखर धवन
आपको बता दें कि शिखर को पिछले साल नवंबर 2024 में भी इसी महिला के साथ एयरपोर्ट पर देखा गया था। जहां पूर्व क्रिकेटर पैपराजी से बात करते नजर आ रहे थे, वहीं वो मिस्ट्री गर्ल कैमरे से बचती दिखाई दीं। अब उसी मिस्ट्री गर्ल के साथ फिर से दिखने के बाद शिखर धवन के रिलेशनशिप रूमर्स मीडिया के गलियारों में तेजी से छाने लगे हैं।
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 21 February 2025 at 09:54 IST