Shikhar Dhawan: एक बार फिर शादी के बंधन में बंधे शिखर धवन, पत्नी सोफी के साथ गुरुग्राम में रजिस्टर कराई मैरिज, VIDEO

Shikhar Dhawan Marriage Registration: शिखर धवन ने फरवरी में हमेशा के लिए सोफी शाइन का हाथ थाम लिया। अब कपल ने बुधवार को आधिकारिक तौर पर अपनी शादी का पंजीकरण करा लिया है।

Follow :  
×

Share


Shikhar Dhawan Official Marriage Registration | Image: X

Shikhar Dhawan Official Marriage Registration: टीम इंडिया के ‘गब्बर’ कहे जाने वाले पूर्व बल्लेबाज शिखर धवन ने इस साल फरवरी में ही सोफी शाइन से शादी रचाई थी। ये क्रिकेटर की दूसरी शादी है जिसका जश्न उन्होंने दिल्ली में धूमधाम से मनाया था। अब महीनों बाद शिखर गुरुग्राम में अपनी शादी का रजिस्ट्रेशन कराने पहुंचे हैं। 

शिखर धवन ने कुछ समय डेट करने के बाद फरवरी में हमेशा के लिए सोफी शाइन का हाथ थाम लिया था। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए शादी की तस्वीरें साझा करते हुए इसे अपना ‘फेयरीटेल’ बताया था। अब उनका एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है जिसमें कपल मैरिज रजिस्ट्रार ऑफिस में बैठा दिख रहा है। 

शिखर धवन ने पत्नी सोफी के साथ रजिस्टर कराई मैरिज

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में दिख रहा है कि कैसे शिखर धवन अपनी लाइफ पार्टनर सोफी शाइन के साथ मैरिज रजिस्ट्रार ऑफिस में बैठे थे। कपल कागजातों पर साइन करता दिख रहा है। हिंदू रीति-रिवाजों से शादी रचाने के महीनों बाद अब शिखर और सोफी ने आधिकारिक तौर पर अपनी शादी का रजिस्ट्रेशन करा लिया है। उन्होंने गुरुग्राम में शादी रजिस्टर कराई है। 

सामने आई जानकारी की माने तो, शिखर और सोफी के साथ परिवारवाले और दोस्तों को मिलाकर सात लोग मौजूद थे। कपल ने लगभग आधे घंटे में सारी औपचारिकताएं पूरी कर लीं जिसके बाद उन्हें विवाह प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया।

शिखर धवन ने थामा सोफी शाइन का हाथ

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने 21 फरवरी को दिल्ली एनसीआर में एक निजी समारोह में अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड सोफी शाइन से शादी रचाई थी। लंबे वक्त से एक दूसरे को डेट करने के बाद कपल ने सात फेरे लिए थे। बता दें कि ये शिखर धवन की यह दूसरी शादी है। इससे पहले शिखर ने 2012 में आयशा मुखर्जी से शादी की थी, लेकिन दोनों का साल 2023 में तलाक हो गया। इन दोनों से एक बच्चा भी है, जिसका नाम जोरावर है। 

ये भी पढे़ंः SRH vs PBKS: पंजाब किंग्स औंधे मुंह गिरी, हैदराबाद पहुंची टॉप पर, SRH ने PBKS को 33 रन से हराया

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 7 May 2026 at 17:12 IST