अपडेटेड 17 February 2026 at 23:50 IST
T20 World Cup: नेपाल ने स्कॉटलैंड को 7 विकेट से दी मात, माइकल जोन्स की तूफानी पारी हुई बेकार
T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में नेपाल बनाम स्कॉटलैंड के बीच मैच खेला गया। इस मैच को नेपाल ने 7 विकेट से जीत लिया है। हालांकि, दोनों टीमें सुपर 8 की रेस से पहले ही बाहर हो चुकी हैं।
T20 World Cup: मंगलवार 17 फरवरी को टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 33वां मैच नेपाल बनाम स्कॉटलैंड के बीच मैच खेला गया। दोनों टीमें इस मैच के लिए मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में उतरी थी और नेपाल ने इस मैच को आसानी से 7 विकेट से जीत लिया है।
इस मैच में नेपाल ने टॉस जीतकर पहले स्कॉटलैंड को बल्लेबाजी करने का न्योता दिया है। पहले बैटिंग करते हुए स्कॉटलैंड ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 170 रन का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नेपाल की टीम ने 4 गेंद शेष रहते 171 रन बनाकर इस मैच को अपने नाम कर लिया।
दीपेंद्र सिंह ऐरी ने खेली अर्धशतकीय पारी
लक्ष्य का पीछा करने उतरी नेपाल की टीम की तरफ से दीपेंद्र सिंह ऐरी नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 23 गेंदों में चार चौके और तीन छक्के की मदद से 50 रन बनाए। दीपेंद्र के अलावा, नेपाल के सलामी बल्लेबाज कुशल भुर्तेल ने 35 गेंदों में 43 रन बनाए। अंत में दीपेंद्र सिंह ऐरी और गुलसन झा की मदद से नेपाल ने आसानी से लक्ष्य को हासिल कर लिया।
माइकल जोन्स की तूफानी पारी हुई बेकार
पहले बैटिंग करने उतरी स्कॉटलैंड की टीम की तरफ से सबसे अधिक रन माइकल जोन्स ने बनाए। उन्होंने 45 गेंदों का सामना करते हुए आठ चौके और 3 छक्के की मदद से ताबड़तोड़ 71 रन की पारी खेली। उनके अलावा, जॉर्ज मुन्से ने सबसे अधिक 27 रन की पारी खेली। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दोनों ही टीमें पहले ही सुपर 8 की रेस से बाहर हो चुकी है।
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 17 February 2026 at 22:45 IST