IND vs ENG Test: यशस्वी के दोहरे शतक पर झूमे सरफराज, फैंस बोले- 'एक ही दिल है भाई कितनी बार जीतोगे'

जायसवाल ने दोहरा शतक जड़ा तो उनसे पहले सरफराज खान ने जश्न मनाना शुरू कर दिया जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस उनके इस अंदाज को पसंद कर रहे हैं।

यशस्वी जायसवाल और सरफराज खान | Image: bcci

IND vs ENG 3rd Test: इंग्लैंड के खिलाफ राजकोट (Rajkot) में खेले गए तीसरे टेस्ट (3rd Test) मैच को भारत ने जीत लिया है। बेन स्टोक्स (Ben Stokes) की अगुवाई वाली इंग्लिश टीम को रोहित एंड कंपनी ने बुरी तरह पीट दिया। भारत ने इंग्लैंड को 434 रनों से धोया और ये भारतीय टीम की टेस्ट में अब तक की सबसे बड़ी जीत है। इस मुकाबले में रोहित शर्मा, रवींद्र जडेजा और आर अश्विन जैसे अनुभवी खिलाड़ियों ने तो जलवा दिखाया ही, लेकिन सबसे ज्यादा प्रभावित युवा ब्रिगेड ने किया। टीम इंडिया के उभरते हुए सितारे यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) ने दोहरा शतक जड़कर महफिल लूट ली।

यशस्वी जायसवाल ने दो लगातार टेस्ट मैचों में डबल सेंचुरी जड़कर इतिहास रच दिया। ऐसा करने वाले वो भारत के तीसरे खिलाड़ी बने। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें यशस्वी के दोहरे शतक से उनसे ज्यादा सरफराज खान खुश नजर आ रहे हैं।

दोहरा शतक यशस्वी का,जश्न सरफराज का

जूनियर क्रिकेट से एक दूसरे के साथ खेले सरफराज खान और यशस्वी जायसवाल के लिए राजकोट टेस्ट काफी यादगार रहा। सरफराज ने इस मैच में डेब्यू किया, जबकि यशस्वी ने एक बार फिर साबित किया कि क्यों उन्हें लंबी रेस का घोड़ा माना जा रहा है। इस बीच जायसवाल ने जब दोहरा शतक जड़ा तो उनसे पहले सरफराज खान ने जश्न मनाना शुरू कर दिया जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस उनके इस अंदाज को बेहद पसंद कर रहे हैं। कई यूजर्स ने कमेंट करते हुए कहा कि 'एक ही दिल है सरफराज...कितनी बार जीतोगे।''

इंग्लैंड के खिलाफ भारत की ऐतिहासिक जीत

इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट को जीतकर भारत ने इतिहास रच दिया। रनों की लिहाज से देखें तो ये टेस्ट क्रिकेट इतिहास में भारत की सबसे बड़ी जीत है। इसके साथ ही रोहित शर्मा की टीम ने 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली। राजकोट टेस्ट में बल्ले और गेंद से जादू दिखाने वाले लोकल बॉय रवींद्र जडेजा को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने पहली पारी में शानदार शतक जड़ा, वहीं गेंदबाजी से कमाल दिखाते हुए दूसरी पारी में 5 विकेट हासिल किए। 

इसे भी पढ़ें: यशस्वी, सरफराज जडेजा सहित इन 5 इंडियन सूरमाओं ने निकाली बैजबॉल वालों की हवा, सीरीज में बनाई बढ़त


 

Published By : Ritesh Kumar

पब्लिश्ड 19 February 2024 at 06:43 IST