अपडेटेड 24 April 2025 at 08:46 IST

लड़का से लड़की बनने के बाद पहली बार संजय बांगर की बेटी का ऐसे टूटा दिल, सोशल मीडिया पर शेयर किया हाल

कुछ महीने पहले अपना जेंडर बदलकर लड़का से लड़की बनी संजय बांगर की बेटी अनाया बांगर का दिल टूट गया है। जिसका हाल उन्होंने सोशल मीडिया पर भी शेयर किया।

Follow :  
×

Share


Anaya Bangar | Image: Instagram

Sanjay Banger Daughter Anaya: कुछ महीने पहले अपना जेंडर बदलकर लड़का से लड़की बनी संजय बांगर की बेटी अनाया बांगर का दिल टूट गया है। दिल टूटने के बाद अनाया बांगर ने सोशल मीडिया पर अपना हाल बयां किया। मंगलवार, 22 अप्रैल कश्मीर के पहलगाम में हुए आंतकी हमले में लगभग 28 लोगों की मौत हो गई और 20 से ज्यादा लोग घायल हुए।

इस आंतकी हमले ने पूरे देश को झकझोर के रख दिया है। 2019 में हुए पुलवामां आंतकी हमले के बाद से इस आतंकी हमले ने कश्मीर की वादियों में डर का माहौल बैठा दिया है। इस हादसे ने अनाया बांगर के दिल को भी तोड़ के रख दिया है।

अनाया बांगर का पहली बार टूटा दिल

पहलगाम आतंकी हमले से पहले अनाया बांगर ने टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज सरफराज खान से मुलाकात की थी। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थीं। मगर अब अनाया ने अपनी इंस्टा स्टोरी में अपने टूटे दिल का जिक्र करते हुए पहलगाम में शहीद लोगों के लिए श्रद्धाजंलि अर्पित की।

अनाया बांगर ने लिखा, ऑल आइज ऑन पहलगाम। इस मैसेज के साथ ही उन्होंने एक इमोजी भी बनाई जिसमें टूटा हुआ दिल दिख रहा है। इस मैसेज से साफ होता है कि अनाया पहलगाम आतंकी हमले से काफी ज्यादा आहत हुई हैं।

22 अप्रैल को पहगाम में आतंकी हमला

बात करें पहलगाम आंतकी हमले की तो मंगलवार, 22 अप्रैल को दोपहर लगभग 2:30 बजे बैसरन में आंतकियों ने वहां आए टूरिस्टों से उनका धर्म पूछ-पूछकर गोली मारना शुरु कर दिया। इस आतंकी हमले में अभी तक कुल 28 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की गई और लगभग 20 लोग घायल हुए हैं।

प्राइवेट पार्ट चेक करने के बाद मारी गोली

कश्मीर की खूबसूरत वादियों में कुछ कपल हनीमून मनाने गए थे तो कुछ लोग अपने परिवार के साथ उस खूबसूरती का मजा लेने गए थे। उन लोगों में से शायद ही किसी ने सोचा होगा कि पहलगाम में जिसे मिनी स्विट्जरलैंड कहा जाता है वहां पर किसी के साथ ऐसा विभत्स हादसा हो जाएगा। आतंकवादियों ने लोगों से कलमा पढ़ने को कहा, पुरुषों के कपड़े उतार कर उनके प्राइवेट पार्ट चेक किए और उसके बाद जब उन्हें ये कंफर्म हो गया कि वे मुस्लिम नहीं है तो उन्होंने मासूम लोगों को गोली मार दी।

ये भी पढ़ें- लड़का से लड़की बनने के बाद पहली बार सरफराज खान से मिली संजय बांगर की बेटी, क्रिकेटर ने पापा के सामने बोल दी दिल की बात



 

Published By : Shubhamvada Pandey

पब्लिश्ड 24 April 2025 at 08:46 IST