अपडेटेड 10 April 2025 at 16:56 IST
लड़की बनते ही संजय बांगर के बेटे ने दिखाए ऐसे डांस मूव्स, VIDEO देखकर रुक जाएंगी सांसे!
जेंडर चेंज करवाने के बाद संजय बांगर का बेटा आर्यन बांगर से अनाया बांगर बन गईं हैं। अनाया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।
Sanjay Banger Son: आरसीबी और टीम इंडिया के पूर्व कोच रह चुके संजय बांगर के बेटे ने कुछ महीनों पहले अपना जेंडर चेंज करवाया था। जेंडर चेंज करवाने के बाद संजय बांगर का बेटा आर्यन बांगर से अनाया बांगर बन गईं हैं। अनाया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उन्होंने अपने जेंडर ट्रांसफॉर्मेशन की वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर की थी।
हाल ही में अनाया इंग्लैंड से भारत लौटी जिसके बाद वो लगभग रोज नए-नए लुक में दिख रही हैं। कभी वो हेयर सैलून में अपने बालों को नया लुक देती दिख रही हैं तो कभी इंडियन आउटफिट के साथ एक्सपेरिमेंट करती दिख रही हैं। हाल ही में अनाया का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वे डांस करती दिख रही हैं।
अनाया बांगर का डांस वीडियो वायरल
अनाया बांगर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वे अपनी दोस्त के साथ डांस करती नजर आ रही हैं। वीडियो में उनकी दोस्त डांस को लीड कर रही है। वहीं दूसरी ओर अनाया अपनी दोस्त को डांस में फॉलो कर रही हैं। अनाया का ये नया डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इसपर जमकर प्यार भी लुटा रहे हैं।
इंग्लैंड से भारत पहुंची अनाया बांगर
कुछ दिनों पहले इंग्लैंड से हॉर्मोन ट्रांसप्लान करवाकर आईं संजय बांगर की बेटी अनाया बांगर जब मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई थीं तो वो कर्ली हेयरर्स में दिखीं थी। जिसके बाद वे सीधा हेयर सैलून पहुंची जहां उन्होंने अपने कर्ली हेयर को स्ट्रेट करवाया। अपने हेयर ट्रांस्फॉर्मेशन का वीडियो भी उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया था। भारत आने के बाद अनाया बांगर यहां के पारंपरिक लड़कियों वाले कपड़े पहनकर खुश दिखी। उन्होंने सलवार कमीज में एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि वो भारत के ट्रेडिशनल ड्रेस से उन्हें प्यार हो गया है।
Published By : Shubhamvada Pandey
पब्लिश्ड 10 April 2025 at 16:56 IST