Women's T20 World Cup 2026: दक्षिण अफ्रीका विजयी, टीम इंडिया 6 विकेट से हारी; टूटा फैंस का दिल

T20 World Cup 2026: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच मुकाबला खेला गया, जिसे दक्षिण अफ्रीका ने 6 विकेट से जीत लिया है।

Women's T20 World Cup 2026: दक्षिण अफ्रीका विजयी, टीम इंडिया 6 विकेट से हारी | Image: Social Media

India Women vs South Africa Women's T20 World Cup 2026: महिला टी20 वर्ल्ड कप का 18वां मुकाबला भारतीय महिला टीम और दक्षिण अफ्रीका की महिला टीम के बीच खेला गया, जिसे दक्षिण अफ्रीका ने 6 विकेट से मैच को जीत लिया। इसी के साथ टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया को पहली हार मिल चुकी है। 

मैच में हरमनप्रीत ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का निर्णय लिया। टीम इंडिया ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 158 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम ने 19.1 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 161 रन बनाकर जीत अपने नाम कर लिया।

June 21, 2026

मारिजैन कप्प ने खेली शानदार पारी

दक्षिण अफ्रीका को जीत दिलाने में सबसे अहम भूमिका मारिजैन कप्प का रहा। मारिजैन कप्प  ने 45 गेंदों का सामना करते हुए सात चौके और चार छक्के की मदद से नाबाद 81 रनों की पारी खेली। उनके अलावा, सलामी बल्लेबाज ताज़मिन ब्रिट्स ने 36 गेंदों में 40 रन की पारी खेली।

टीम इंडिया की बैटिंग रही फेल

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लगातार दो मैचों में जिस तरह से टीम इंडिया की बैटिंग देखने को मिली थी, वो आज के मैच में नहीं मिला। टीम इंडिया की तरफ से सबसे अधिक शेफाली वर्मा ने 31 रनों की पारी खेली।

इसके अलावा, दीप्ति शर्मा ने 21 गेंदों में 3 चौके की मदद से 29 रन बनाए।  वहीं, कप्तान हरमनप्रीत कौर 24 रन बनाए। टीम इंडिया की सलामी बल्लेबाज और पहले-दूसरे मैच की हीरो रही स्मृति मंधाना ने 12 गेंदों में 17 रन बनाए। 
 

 

Published By : Sahitya Maurya

पब्लिश्ड 21 June 2026 at 22:31 IST