ENG vs IND: रोहित-विराट की जोड़ी ने रचा इतिहास, भारतीय क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा
Rohit Sharma and Virat Kohli: रोहित शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी लॉर्ड्स के मैदान पर उतरते ही एक नया इतिहास रच दिया है। भारतीय क्रिकेट में पहली बार हुआ है जब, दोनों एक साथ इंटरनेशनल क्रिकेट में 400वां मैच खेल रहे हैं।
- खेल समाचार
- 2 min read
Rohit Sharma and Virat Kohli: टीम इंडिया बनाम इंगलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का निर्णायक मुकाबला रविवार, 19 जुलाई को लॉर्ड्स में खेला जा रहा है। इस निर्णायक मुकाबले में फैंस की नजर एक बार फिर टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली पर होगी।
लॉर्ड्स के मैदान पर जैसे ही विराट और रोहित खेलने के लिए उतरे वैसे ही दोनों ने एक नया इतिहास रच दिया, जो भारतीय क्रिकेट में ऐसा पहली बार हुआ है। यह दोनों दिग्गज एक साथ 400वां इंटरनेशनल क्रिकेट खेल रहे हैं। इसी के साथ विराट-रोहित की जोड़ी भारत के लिए सबसे अधिक ,मैच खेलने वाली जोड़ी बन गई हैं।
विराट-रोहित की जोड़ी का 400वां इंटरनेशनल मैच
इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स के मैदान पर विराट कोहली और रोहित शर्मा की जोड़ी ने एक नया इतिहास रचा दिया। दोनों की जोड़ी 400वां इंटरनेशनल क्रिकेट मैच खेलने वाली जोड़ी बन गई है। इसी के साथ विराट-रोहित की जोड़ी भारत के लिए सबसे अधिक मैच खेलने वाली जोड़ी बन गई हैं।
RO-KO ने सचिन-द्रविड़ को छोड़ चुके हैं पीछे
विराट कोहली और रोहित शर्मा की जोड़ी ने 400वां इंटरनेशनल क्रिकेट मैच खेले ही, उन्होंने इस खास लिस्ट में सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ की जोड़ी को पहले ही पीछे छोड़ चुके हैं। सचिन-द्रविड़ ने भारत के लिए एक साथ मिलकर 391 मुकाबले खेले हैं।
Published By : Sahitya Maurya
पब्लिश्ड 19 July 2026 at 15:50 IST