अपडेटेड 4 July 2024 at 09:48 IST

Return of Champions: मम्मी और पापा रोहित के साथ मटकते हुए प्यारी बिटिया पहुंची ITC होटल,फैमिली VIDEO

Rohit Sharma Family: एक वीडियो आया है जिसमें दिख रहा है कि कैसे रितिका सजदेह बेटी समायरा का हाथ थामे चल रही होती हैं जबकि उनके पति रोहित शर्मा पीछे होते हैं।

Follow :  
×

Share


पत्नी रितिका और बेटी संग होटल पहुंचे रोहित शर्मा | Image: X

Rohit Sharma Family: रोहित शर्मा ने अपनी कप्तानी में भारत को दूसरी टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी दिला दी है। अब वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम अपने वतन वापस लौट चुकी है। बता दें कि टीम इंडिया बारबाडोस के तूफान में फंस गई थी और वर्ल्ड कप जीतने के काफी दिन बाद लौटी है। इस बीच, रोहित शर्मा के साथ उनका परिवार भी नजर आया।

टीम इंडिया आज सुबह करीब 6 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पहुंची थी और सीधा बस में बैठकर ITC मौर्या के लिए रवाना हो गई। होटल में टीम इंडिया के लिए खास इंतजाम किए गए हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें दिख रहा है कि कैसे खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया जा रहा है।

(image- ICC)

पत्नी रितिका और बेटी संग होटल पहुंचे रोहित शर्मा

एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें सभी खिलाड़ी अपनी-अपनी फैमिली के साथ ITC मौर्या होटल में एंटर करते नजर आ रहे हैं। होटल का स्टाफ उनका इंतजार कर रहा था। जैसे ही टीम इंडिया की बस होटल पहुंची तो सभी तालियां बजाते हुए उनका वेलकम करने लगे। कप्तान रोहित शर्मा ने अपनी पत्नी और बेटी के साथ एंट्री की थी।

इसका एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें दिख रहा है कि कैसे रितिका सजदेह अपनी बेटी समायरा का हाथ थामे आगे-आगे चल रही होती हैं जबकि उनके पति रोहित शर्मा पीछे होते हैं। इस दौरान, समायरा लोगों की भीड़ और इतना प्यार देखकर काफी उत्साहित होती नजर आ रही थीं। ये वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या ने किया भांगड़ा 

इसके अलावा, होटल से टीम इंडिया की और भी कई सारी तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं। कुछ तस्वीरों में दिख रहा है कि कैसे खिलाड़ी डांस करते हुए जश्न मना रहे हैं। रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या और पंत को भांगड़ा करते देखा जा सकता है।

ये भी पढ़ेंः PM मोदी से मुलाकात से पहले कोहली ने किया अनुष्का को वीडियो कॉल? दिखाया फैंस का जबरदस्त उत्साह

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 4 July 2024 at 09:48 IST