IND vs AFG: अफगानिस्तान वनडे सीरीज से पहले रोहित-हार्दिक के खेलने पर सस्पेंस खत्म, जानिए क्या हुआ फैसला?
Rohit Hardik Fitness Update: अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले 'हीटमैन' रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या के खेलने पर ताजा अपडेट सामने आया है। वनडे सीरीज पहला मुकाबला 13 जून को खेला जाएगा।
- खेल समाचार
- 2 min read
Rohit And Hardik Fitness Update: अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया के लिए अच्छी खबर आई है। समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि भारतीय क्रिकेट स्टार रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या फिटनेस जांच में सफल होने के बाद अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी तीन मैचों की वनडे श्रृंखला में वापसी करने के लिए तैयार हैं।
दोनों ही खिलाड़ी बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) में रिकवरी प्रक्रिया से गुजर रहे थे, जिसके बाद मंगलवार को सीओई ने उनकी वापसी को हरी झंडी दिखाई है। अब रोहित और हार्दिक दोनों ने फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है और जल्द ही टीम में शामिल होंगे।
रोहित-हार्दिक फिट घोषित हुए
बता दें सलामी बल्लेबाज शर्मा लंबे समय से चली आ रही हैमस्ट्रिंग की समस्या से उबर रहे हैं, जबकि स्टार ऑलराउंडर लगातार पीठ में होने वाले ऐंठन का इलाज करा रहे हैं, जिसके कारण उन्हें आईपीएल 2026 के अंतिम चरणों के दौरान मैदान से बाहर रहना पड़ा था। बताया गया कि सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) में पांच दिन तक मैच सिम्यूलेशन किए और पूरे 10 ओवर गेंदबाजी भी की।
विराट कोहली हैमस्ट्रिंग के कारण बाहर?
इस बीच, दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। उन्हें यह चोट आईपीएल 2026 के फाइनल के दौरान लगी थी। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान की स्थिति के बारे में जानकारी देते हुए, बीसीसीआई के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने कहा कि उनके ठीक होने की सही समयसीमा अभी निर्धारित नहीं की गई है।
IND vs AFG वनडे सीरीज शेड्यूल
भारत और अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज के तीन मैचों की श्रृंखला 13 जून से धर्मशाला में शुरू होने वाली है। दूसरा वनडे 17 जून को लखनऊ में खेला जाएगा, जबकि फाइनल मैच 20 जून को चेन्नई में खेला जाएगा।
Published By : Sahitya Maurya
पब्लिश्ड 9 June 2026 at 15:30 IST