अपडेटेड 24 March 2025 at 11:26 IST

फिर सवालों के घेरों में रोहित और मुंबई इंडियंस का रिश्ता! 0 पर हुए आउट तो बीच मैच से किया बाहर, लटका हिटमैन का चेहरा

CSK vs MI: मैच में चेन्नई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। मुंबई की ओर से ओपनिंग करने आए रोहित शर्मा बिना खाता खोले आउट हो गए।

Follow :  
×

Share


Rohit Sharma get substitued with Vignesh Puthur after 18 time duck out in IPL | Image: PTI and BCCI

IPL 2025, CSK vs MI: आईपीएल 2025 का तीसरा मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के बीच खेला गया। इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई को 4 विकेट से हराया। मुंबई इंडियंस की ओर से खेल रहे रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का बल्ला एक बार फिर शांत दिखा। आईपीएल 2025 में मुंबई के पहले मैच में रोहित शर्मा 4 गेंद खेलकर बिना खाता खोले ही पवेलियन रवाना हो गए।

मैच से पहले चेन्नई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। मुंबई की ओर से ओपनिंग करने आए रोहित शर्मा बिना खाता खोले आउट हो गए। जिसके बाद से मुंबई ने रोहित को मैदान के बाहर ही बैठा दिया। इस दौरान हिटमैन का चेहरा काफी उतरा हुआ सा नजर आया। अब आइए जानते हैं क्या है ये पूरा मामला?

आईपीएल में रोहित शर्मा का शर्मनाक रिकॉर्ड

टॉस हारकर मुंबई पहले बल्लेबाजी के लिए आई जिसमें रोहित शर्मा ओपनिंग के लिए आए। वे 4 गेंद पर बिना खाता खोले पवेलियन रवाना हो गए। खलील अहमद ने हिटमैन को अपना शिकार बनाया। ये रोहित शर्मा का आईपीएल का 18वां डक था। इसके साथ ही उन्होंने ग्लेन मैक्सवेल और दिनेश कार्तिक के आईपीएल में सबसे ज्यादा बार 0 पर आउट होने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली जो कि 18 बार है।

मुंबई इंडियंस ने मैच से किया बाहर?

बल्ले से निराशाजनक प्रदर्शन करने के बाद रोहित शर्मा को मुंबई ने फील्डिंग करने का मौका ही नहीं दिया। दरअसल हुआ कुछ ऐसा कि मुंबई की फील्डिंग शुरू होने से पहले रोहित को सब्स्टीट्यूट कर दिया गया और उनकी जगह इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में स्पिनर विग्नेश पुतुर को लाया गया। जिन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले में अपना आईपीएल डेब्यू किया। विग्नेश ने मुंबई की ओर से शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 3 विकेट हासिल किए।

चेन्नई सुपर किंग्स ने जीता मैच

बात करें मुकाबले की तो चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। मुंबई ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 155 रन बनाए। जिसके जवाब में चेन्नई ने 19.1 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर टारगेट हासिल कर लिया। सीएसके ने 4 विकेट से जीत हासिल की।

ये भी पढ़ें- अब तू नहीं है ना... दिल्ली कैपिटल्स के नए कप्तान अक्षर पटेल ने ऐसा क्या कहा? ऋषभ पंत बोले- सब समझ आ रहा, वायरल हुआ VIDEO


 

 

 

 

 

 

 

Published By : Shubhamvada Pandey

पब्लिश्ड 24 March 2025 at 11:26 IST