रिश्तों में खटास की खबरों पर लगा फुलस्टॉप! रोहित शर्मा और गौतम गंभीर ने जमकर लगाए ठहाके, VIDEO

Rohit Sharma And Gautam Gambhir: भारत बनाम इंग्लैंड के बीच तीसरा और निर्णायक मुकाबला खेला जा रहा है। इस बीच हेड कोच गौतम गंभीर और रोहित शर्मा का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

रोहित-गंभीर ने लगाए जमकर ठहाके! रिश्तों में खटास की खबरों पर लगा फुलस्टॉप | Image: bcci

Rohit Sharma And Gautam Gambhir: रोहित शर्मा के संन्यास की अटकलों ने पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर भूचाल मचाया हुआ था, लेकिन बाद में बीसीसीआई ने सभी अफवाहों को खारिज कर दिया, जिसमें दावा था कि लॉर्ड्स में वो करियर का आखिरी मैच खेल सकते हैं।

वहीं, पिछले कुछ दिनों से हेड कोच गौतम गंभीर और रोहित शर्मा के रिश्तों में खटास की अटकलों ने भी खूब सुर्खियां बटोरी थी। इस बीच लॉर्ड्स स्टेडियम से रोहित और गंभीर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद दोनों के रिश्ते पर उठे सवाल पर फुलस्टॉप दिखाई देता है। 

July 18, 2026

रोहित-गंभीर का वायरल VIDEO

रोहित और गंभीर का जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, उसमें देखा जा सकता है कि उनके साथ टीम इंडिया के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक और सपोर्ट स्टाफ के कुछ अन्य सदस्य दिख रहे हैं। इस दौरान सभी कुछ बात करते हैं और जोर-जोर से ठहाके लगाने लगाते हैं।

रोहित और गंभीर के अलावा टीम इंडिया के सपोर्ट स्टाफ लॉर्ड्स की ऐतिहासिक बालकनी पर खड़े होकर बातचीत करते हुए हंसते-मुसकुराते दिखे। रोहित का वीडियो उस समय वायरल हो रहा है, जब उनके संन्यास की अटकलें सबसे तेज है। 

विराट-रोहित की जोड़ी का 400वां इंटरनेशनल मैच

इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स के मैदान पर विराट कोहली और रोहित शर्मा की जोड़ी ने एक नया इतिहास रचा दिया। दोनों की जोड़ी 400वां इंटरनेशनल क्रिकेट मैच खेलने वाली जोड़ी बन गई है। इसी के साथ विराट-रोहित की जोड़ी भारत के लिए सबसे अधिक मैच खेलने वाली जोड़ी बन गई हैं। 

ये भी पढ़ें: ENG vs IND: रोहित-विराट की जोड़ी ने रचा इतिहास, भारतीय क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा

 

Published By : Sahitya Maurya

पब्लिश्ड 19 July 2026 at 17:15 IST