अपडेटेड 30 December 2023 at 18:27 IST

रोहित शर्मा की लाडली समायरा का 5वां जन्मदिन, देखें पापा के साथ उनकी पांच खूबसूरत तस्वीरें

रोहित शर्मा की बेटी समायरा आज यानी 30 दिसंबर को 5 साल की हो गई। ऐसे में रोहित और रितिका ने समायरा के लिए एक शानदार बर्थडे पार्टी रखी।

Follow :  
×

Share


Rohit Sharma and Samaira | Image: Instagram

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने हाल ही में साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट से फिर से क्रिकेट के मैदान पर वापसी की है। वर्ल्ड कप 2023 की हार और साउथ अफ्रीका से मिली पहले टेस्ट मैच में हार के बाद से जैसे रोहित शर्मा के चेहरे से मुस्कान गायब ही गई थी। लेकिन एक पिता के चेहरे पर मुस्कान कैसे लानी है ये एक बेटी को अच्छे से पता होता है और ठीक ऐसा ही किया रोहित शर्मा की बेटी समायरा ने। रोहित शर्मा की बेटी समायरा आज यानी 30 दिसंबर को 5 साल की हो गई। ऐसे में रोहित और रितिका ने समायरा के लिए एक शानदार बर्थडे पार्टी रखी।

समायरा के बर्थडे पर आइए आपको दिखाते हैं रोहित और उनकी बेटी की कुछ खास क्यूट सी तस्वीरें जिसे देखकर आपका दिल भी खुश हो जाएगा।  

Rohit Sharma and Samaira : Instagram

रोहित शर्मा साल 2015 में रितिका सजदेह के साथ शादी के बंधन में बंधने थे। तीन साल बाद रोहित शर्मा और रितिका सजहेद की बेटी समायरा का जन्म मुंबई में हुआ।

Rohit Sharma and Samaira : Instagram

रोहित शर्मा और समायरा के बीच एक खास बॉन्ड दिखाई देता है। रोहित शर्मा सोशल मीडिया पर अपनी बेटी के साथ काफी तस्वीरें पोस्ट करते हैं।

Rohit Sharma and Samaira : Instagram

वर्ल्ड कप में हार के बाद से समायरा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था जिसमें वे कह रही थी उनके पापा एक कमरे में हैं। फिलहाल वो सैड हैं लेकिन एक महीने बाद वो ठीक हो जाएंगे और फिर से मुस्कुराएंगे। समायरा की कही बातें आज सच होती दिख रही थी।

Rohit Sharma and Samaira : Instagram

रोहित शर्मा ने बेटी समायरा के जन्मदिन पर एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया और एक दिल छू लेने वाला पोस्ट शेयर किया जिसने हर किसी को भावुक कर दिया।

Rohit Sharma and Samaira : Instagram

रोहित शर्मा फिलहाल साउथ अफ्रीका दौरे पर हैं। टीम इंडिया का साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीतने का ख्वाब एक बार फिर से टूट गया। साउथ अफ्रीका ने टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला जीतकर सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच 3 जनवरी से केपटाउन में खेला जाएगा।

यह भी पढ़ें- डीन एल्गर को अनोखे अंदाज में विदाई देगा साउथ अफ्रीका, पहले टेस्ट में मचाया था धमाल


 

 

Published By : Shubhamvada Pandey

पब्लिश्ड 30 December 2023 at 17:55 IST