अपडेटेड 30 November 2025 at 15:39 IST

India Vs South Africa : रोहित शर्मा ने तोड़ा शाहिद अफरीदी का रिकॉर्ड, वनडे में लगाए सबसे ज्यादा छक्के

Rohit Sharma record : हिटमैन रोहित शर्मा ने वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का शाहिद अफरीदी का रिकॉर्ड तोड़ा, बन गए छक्कों के नए बादशाह।

Follow :  
×

Share


हिटमैन रोहित शर्मा ने अफरीदी का रिकॉर्ड तोड़ा | Image: X/BCCI

Rohit Sharma Most ODI Sixes : क्रिकेट के मैदान पर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर ली है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रांची में खेले गए पहले वनडे मैच में रोहित ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से न सिर्फ टीम को मजबूती दी, बल्कि वनडे क्रिकेट में एक टीम के लिए सबसे ज्यादा छक्के मारने का विश्व रिकॉर्ड भी कायम कर लिया। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज शाहिद अफरीदी के लंबे समय से चले आ रहे रिकॉर्ड को तोड़ दिया।

रांची के जेएससीए स्टेडियम में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच सीरीज का आगाज हुआ। रोहित शर्मा ने अपनी पारी में ताबड़तोड़ अंदाज दिखाया और अपनी तीसरी छक्के के साथ ही भारत के लिए 350 छक्के पूरे कर लिए। हालांकि, वह 57 रनों पर आउट हो गए, लेकिन इस स्कोर तक पहुंचते हुए उन्होंने अफरीदी के 349 छक्कों के रिकॉर्ड को पार कर लिया। कुल मिलाकर रोहित के वनडे करियर में अब 352 छक्के दर्ज हो चुके हैं। 

सिडनी में हुई वापसी

यह उपलब्धि रोहित शर्मा के लिए इसलिए भी खास है क्योंकि हाल ही में ऑस्ट्रलिया में 3 मैच की वनडे सीरीज में भारत को 1-2 से हार का सामना करना पड़ा था। उस सीरीज के आखिरी मैच में रोहित ने नाबाद 121 रनों की शानदार पारी खेली थी, जिसमें उनके साथी वीराट कोहली ने नाबाद 74 रनों का योगदान दिया। दोनों के बीच 138 रनों की साझेदारी ने भारत को जीत दिलाई और रोहित को मैन ऑफ द मैच व मैन ऑफ द सीरीज का सम्मान मिला।

ODI में सबसे ज्यादा छक्के

शाहिद अफरीदी ने पाकिस्तान के लिए 349 छक्के मारे थे, जो लंबे समय तक एक टीम के लिए सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड था। रोहित ने इसे तोड़कर न सिर्फ भारत का सिर ऊंचा कर दिया है। इससे पहले वो वेस्टइंडीज के क्रिस गेल (330 छक्के) और श्रीलंका के सनथ जयसूर्या (268 छक्के) जैसे दिग्गजों को बहुत पहले पीछे छोड़ चुके हैं। भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी के नाम 222 छक्के हैं।

  • रोहित शर्मा - 352
  • शाहिद अफरीदी - 349
  • क्रिस गेल - 330
  • सनथ जयसूर्या - 268
  • एमएस धोनी - 222 

रोहित शर्मा ने वनडे क्रिकेट में अपनी शुरुआत से ही बड़े शॉट्स मारने की कला दिखाई है। ओपनर के तौर पर खेलते हुए वे अक्सर पावरप्ले में ही मैच का रुख मोड़ देते हैं। यह रिकॉर्ड उनके 250 से ज्यादा वनडे मैचों के अनुभव का नतीजा है। 

ये भी पढे़ं: रिकॉर्ड तोड़ ओपनिंग के लिए तैयार है Dhurandhar? एडवांस बुकिंग में 24 घंटे के अंदर ही बेच डाले इतने टिकट 

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 30 November 2025 at 15:30 IST