दिल्ली T20 में रियान पराग के कारण विवाद, मलिंगा बनने के चक्कर में किया नुकसान, अंपायर ने दी ये सजा

Riyan Parag Bowling: 11वें ओवर की पहली गेंद पर रियान ने ऐसा कुछ किया जिसपर बवाल मचा है। सोशल मीडिया पर भी फैंस उनकी क्लास लगा रहे हैं।

Follow :  
×

Share


रियान पराग की बॉलिंग एक्शन पर बवाल | Image: X

Riyan Parag Bowling Controversy: बांग्लादेश के खिलाफ दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए दूसरे T20 मैच में मजेदार घटना देखने को मिला। टीम इंडिया के युवा ऑलराउंडर रियान पराग ने गेंदबाजी के दौरान ऐसी भारी गलती कर दी जिसके कारण अंपायर को उन्हें सजा देना पड़ा। सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में भारतीय टीम ने तो ये मुकाबला आसानी से जीत लिया, लेकिन रियान पराग विवादों में फंस गए। आइए जानते हैं आखिर पूरा मामला क्या है।

बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 7 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया। इन सात बॉलरों में से एक रियान पराग भी थे। 11वें ओवर की पहली गेंद पर रियान ने ऐसा कुछ किया जिसपर बवाल मचा है। सोशल मीडिया पर भी फैंस उनकी क्लास लगा रहे हैं।

रियान पराग की 'अवैध गेंदबाजी' पर बवाल

11वें ओवर में गेंदबाजी करने आए रियान पराग की पहली गेंद पर भी बवाल मचा। उन्होंने अलग अंदाज में गेंद फेंककर सबको हैरान कर दिया। उन्होंने मलिंगा स्टाइल में बॉल डाली, लेकिन उनका पैर रिटर्न क्रीज से ज्यादा बाहर था। वो दूसरी गेंद डालने ही वाले थे कि अंपायर ने उन्हें रोका और उनके एक्शन के बारे में बातचीत शुरू हुई। फिर अंपायर ने रियान पराग की उस गेंद को अवैध करार देते हुए 'नो बॉल' देने का फैसला किया।

किस नियम का किया उल्लंघन?

मेलबोर्न क्रिकेट क्लब (MCC) के नियमानुसार रियाना पराग ने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टी20 में अवैध गेंदबाजी की। रूल नंबर 21.5 में ये लिखा है कि गेंदबाज का पिछला पैर रिटर्न क्रीज के भीतर ही आना चाहिए। यानि की पॉपिंग क्रीज से पीछे। अगर अंपायर गेंदबाज के बॉलिंग एक्शन या रिटर्न क्रीज के उपयोग से संतुष्ट नहीं है तो वो उसे नो बॉल करार दे सकते हैं।

बल्लेबाजी और गेंद से छाए रियान पराग

टीम इंडिया के उभरते हुए सितारे रियान पराग भले ही इस एक गेंद के कारण विवाद में हैं, लेकिन पूरे मैच की बात की जाए तो उन्होंने उम्दा प्रदर्शन किया। बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टी20 में उन्होंने बल्ले से जलवा दिखाते हुए सिर्फ 6 गेंदों में 15 रनों की छोटी मगर प्रभावशाली पारी खेली। वहीं, गेंद से कमाल दिखाते हुए उन्होंने 2 ओवर में 16 रन देकर एक विकेट हासिल किया।  

इसे भी पढ़ें: 27 मीटर तक चीते की रफ्तार से दौड़े हार्दिक पांड्या, पकड़ा सनसनीखेज कैच, VIDEO देख सब हैरान

Published By : Ritesh Kumar

पब्लिश्ड 10 October 2024 at 13:35 IST