अपडेटेड 24 November 2024 at 14:13 IST
ऋषभ पंत 33 करोड़ में बिके, राहुल-अय्यर को कितना मिला? IPL मेगा ऑक्शन से पहले इस टीम ने मारी बाजी
IPL 2025 मेगा ऑक्शन शुरु होने में अब कुछ ही घंटे बाकी है। सउदी अरब के जेद्दा में दो दिनों तक चलने वाले मेगा ऑक्शन में इस बार 577 खिलाड़ियों पर बोली लगेगी।
IPL 2025 Auction: आईपीएल मेगा ऑक्शन शुरु होने में अब कुछ ही घंटे बाकी है। ऐसे में की क्रिकेट फैंस की किस्मत का फैसला इस ऑक्शन में होगा। सउदी अरब के जेद्दा में दो दिनों तक चलने वाले मेगा ऑक्शन में इस बार 577 खिलाड़ियों पर बोली लगेगी लेकिन इनमें कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं जिन पर सबसे ज्यादा नजर होगी।
इन बड़े नामों में सबसे पहला नाम ऋषभ पंत का है। पंत के बाद केएल राहुल, श्रेयस अय्यर का नाम लिस्ट में आता है। दिल्ली कैपिटल्स के पूर्व कप्तान ऋषभ पंत के सबसे महंगे बिकने का अनुमान जताया जा रहा है। मगर मेगा ऑक्शन से पहले ही पंत पर ऐसी बोली लगी है, जो किसी को भी चौंका सकती है। पंत के लिए 33 करोड़ की भारी-भरकम बोली लगी है और उन्हें खरीदा है पंजाब किंग्स ने। अब आप सोच रहे होंगे कि मेगा ऑक्शन से पहले ही पंत को किसने खरीद लिया। आइए जानते हैं पूरा माजरा-
पंत 8 सीजन बाद दिल्ली कैपिटल्स से हुए रिलीज
मेगा ऑक्शन में इस बार ऋषभ पंत, केएल राहुल और श्रेयस अय्यर 3 ऐसे खिलाड़ी उतर रहे हैं, जो पिछले सीजन तक अपनी-अपनी टीमों के कप्तान थे और उनके ऑक्शन में आने की उम्मीद शायद ही किसी ने की थी। ऐसे में इनको लेकर ही सबसे ज्यादा उत्सुकता बनी हुई है। खास तौर पर पंत के लिए, जिन्हें 9 सीजन के बाद दिल्ली कैपिटल्स ने पहली बार रिलीज कर सबको चौंका दिया।
33 करोड़ में बिके ऋषभ पंत
मेगा ऑक्शन से ठीक एक दिन पहले शनिवार 23 नवंबर को जियो सिनेमा पर ही एक मॉक ऑक्शन का आयोजन किया गया। इसमें सुरेश रैना, मार्क बाउचर, ऑयन मॉर्गन, रॉबिन उथप्पा जैसे दिग्गज अलग-अलग फ्रेंचाइजी के मुखिया के रूप में बैठे थे और यहां जैसे ही ऋषभ पंत का नाम आया तो जोरदार बोली लगीं। आखिरकार 33 करोड़ रुपये की सबसे बड़ी बोली लगी और पंजाब किंग्स ने उन्हें खरीद लिया।
केएल राहुल के लिए किसने बोली लगाई?
वैसे तो ये सिर्फ मॉक ऑक्शन था लेकिन मेगा ऑक्शन में भी पंत पर बड़ी बोली लगने की पूरी उम्मीद है। वैसे सिर्फ पंत ही नहीं, बल्कि केएल राहुल पर भी सभी की नजरें हैं और उनपर भी ऊंची बोली लगने की पूरी संभावना है। इस मॉक ऑक्शन में उनका भी नाम आया और उनकी होम टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 29.50 करोड़ की बोली लगाकर मॉक ऑक्शन में खरीद लिया। वैसे, इतनी बड़ी रकम मिलेगी या नहीं, ये रविवार को ही साफ होगा लेकिन उनके बेंगलुरु लौटने की संभावना तो है।
Published By : Shubhamvada Pandey
पब्लिश्ड 24 November 2024 at 14:13 IST