अपडेटेड 30 December 2023 at 12:46 IST

Rishabh Pant ने भयानक एक्सीडेंट के एक साल बाद शेयर किया पोस्ट, दिखाए चोट के निशान

कार एक्सीडेंट के एक साल बाद पंत ने सोशल मीडिया पर अपने पैरों की तस्वीर साझा की जिसमें एक साल बाद उनके पैरों की क्या हालत है इसके बारे में पता चल रहा है।

Follow :  
×

Share


Rishabh Pant | Image: BCCI || Instagram/@rishabpant

Rishabh Pant Car Accident : टीम इंडिया के धुंआधार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत  की कार का भयानक एक्सीडेंट आज से एक साल पहले हुआ था। पंत के एक्सीडेंट के बाद से उनकी कार की तस्वीर सामने आई थी जिसे चलाकर वे अपनी मां से मिलने देहरादून जा रहे थे। लेकिन रास्ते में ही उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई और उनका एक्सीडेंट हो गया। कार एक्सीडेंट के एक साल बाद पंत ने सोशल मीडिया पर अपने पैरों की तस्वीर साझा की जिसमें एक साल बाद उनके पैरों की क्या हालत है इसके बारे में पता चल रहा है।

खबर से जुड़ी तीन अहम बातें...

  • आज से एक साल पहले हुआ था पंत का कार एक्सीडेंट 
  • मां से मिलने देहरादून जा रहे थे पंत 
  • पंत ने एक्सीडेंट के एक साल बाद शेयर किए अपने पैरों की तस्वीर

दिसंबर 2022 में ऋषभ पंत का कार एक्सीडेंट हो गया था, जिसके बाद उनको गंभीर चोट आई थी। हालांकि अब धीरे-धीरे ऋषभ पंत रिकवर कर रहे हैं और पहले से कई बेहतर हो गए हैं। अब फैंस को पंत के मैदान पर वापसी करने का इंतजार है। वहीं एक्सीडेंट के एक साल बाद अब ऋषभ पंत ने सोशल मीडिया पर अपनी चोट के बाद जख्म की तस्वीरें शेयर की है। तस्वीरों में पंत की चोट के हल्के-हल्के निशान दिखाई दे रहे हैं।

Rishabh Pant Leg: Instagram

ऋषभ पंत क्रिकेट मैदान पर वापसी करने के लिए इन दिनों जमकर वर्कआउट कर रहे हैं। कई बार पंत जिम में वर्कआउट करते हुए अपनी फोटो भी फैंस के साथ साझा कर चुके हैं। पंत ने अपनी जो ताजा तस्वीरें शेयर की है वो उनके लेग वर्कआउट की है। जिसको देखकर अब लग रहा है कि पंत पूरी तरह से फिट है और जल्द ही मैदान पर वापसी कर सकते हैं।

आईपीएल 2024 मिनी ऑक्शन में शामिल हुए थे पंत 

ऋषभ पंत पिछले एक साल से क्रिकेट मैदान से दूर बने हुए हैं। चोट के बाद पंत ने कई बड़े टूर्नामेंट को भी मिस किया है। आईपीएल 2024 ऑक्शन के दौरान पंत को दिल्ली कैपिटल्स की टेबल पर फ्रेंचाइजी के मालिकों के साथ देखा गया था। इस दौरान पंत काफी फिट दिख रहे थे।

यह भी पढ़ें- MS Dhoni ने फैन को क्यों दी पाकिस्तान जाने की सलाह, मिला ऐसा जवाब चुप हो गए माही, Video वायरल



 

Published By : Shubhamvada Pandey

पब्लिश्ड 30 December 2023 at 12:33 IST