रिंकू के साथ ये 5 खिलाड़ी भी रहे 'अनलकी', IPL में धमाल मचाने के बावजूद T20 स्क्वॉड में नहीं मिली जगह

T20 World Cup स्क्वॉड में रिंकू सिंह (Rinku Singh) के साथ ये पांच खिलाड़ी भी अनलकी रहे जिन्हें टीम इंडिया में जगह नही दी गई जबकि IPL में मचा रहे हैं बवाल।

Follow :  
×

Share


Rinku Singh, T Natrajan and Ruturaj Gaikwad | Image: IPL/ BCCI

T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए टीम इंडिया के स्क्वॉड की घोषणा हो चुकी है। टीम के स्टार फिनिशर रिंकू सिंह को स्क्वॉड में जगह ना मिलने से फैंस और क्रिकेट एक्सपर्ट्स काफी निराश दिखाई दे रहे हैं। रिंकू सिंह कोटी20 वर्ल्ड कप के रिजर्व खिलाड़ी की लिस्ट में जगह दी गई है।

रिंकू सिंह के साथ कुछ और खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्होंने आईपीएल 2024 में अभी तक शानदार प्रदर्शन किया और उनके स्क्वॉड में शामिल होने की आशंका जताई जा रही थी। लेकिन रिंकू सिंह के साथ ये 5 खिलाड़ी हैं जो काफी अनलकी साबित हुए।

1- ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad)

आईपीएल 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स की कमान संभालने के साथ अपने बल्ले से शानदार प्रदर्शन करने वाले ऋतुराज गायकवाड़ की टी20 वर्ल्ड कप के स्क्वॉड में शामिल होने की पूरी संभावना थी। लेकिन टीम सिलेक्टर्स को गायकवाड़ के प्रदर्शन पर उतना यकीन नही था। आईपीएल 2024 में फिलहाल ऋतुराज गायकवाड़ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी है। वे आईपीएल 2024 में अभी ऑरेंज कैप होल्डर हैं।

Ruturaj Gaikwad: BCCI

2-  केएल राहुल (KL Rahul)

टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज और वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया के लिए कई अहम पारी खेल चुके केएल राहुल का नाम जब टी20 वर्ल्ड कप स्क्वॉड में नही था तो फैंस को जबरदस्त झटका लगा। ऐसा नही है कि केएल राहुल का मौजदा आईपीएल सीजन खराब हो बल्कि केएल राहुल का ये आईपीएल सीजन भी काफी शानदार रहा। लेकिन रिंकू सिंह के साथ केएल राहुल भी इस बार अनलकी रहे।

KL Rahul : BCCI

3-  दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik)

आईपीएल 2024 में आरसीबी टीम की हालत भले खस्ता हो लेकिन टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज और फिनिशर दिनेश कार्तिक इस सीजन में जबरदस्त फॉर्म में नजर आ रहे हैं। दिनेश कार्तिक ने आईपीएल 2024 में 10 मैच खेलते हुए 262 रन बनाए है। उनकी लाजवाब फॉर्म को देखकर लग रहा था कि उन्हें टीम सिलेक्टर्स टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम में जगह देंगे।

Dinesh Karthik: BCCI

4- टी नटराजन (T Natrajan)

आईपीएल 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेल रहे टी नटराजन शानदार फॉर्म में दिख रहे हैं। उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए सात मैचों में 13 विकेट लिए हैं। वह इस समय जारी सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। क्रिकेट फैंस के साथ कुछ क्रिकेट एक्सपर्ट्स का मानना था कि टी नटराजन को टी20 वर्ल्ड कप स्क्वॉड में जगह मिलनी चाहिए।

T Natrajan: BCCI

5-  संदीप शर्मा (Sandeep Sharma)

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए जब तक भारतीय टीम की घोषणा नहीं हुई थी, तब तक माना जा रहा था कि संदीप शर्मा को फाइनल 15 में जगह मिलेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। मंगलवार 30 अप्रैल को बीसीसीआई ने जिस 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया, उसमें संदीप शर्मा का नाम शामिल नहीं था। तेज गेंदबाजों के तौर पर जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह का सेलेक्शन हुआ है, जबकि ट्रेवलिंग रिजर्व के तौर पर खलील अहमद और आवेश खान का नाम शामिल है। संदीप शर्मा ने आईपीएल 2024 में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए शानदार प्रदर्शन किया है। 

यह भी पढ़ें- IPL 2024: लहराती गेंद, लड़खड़ाते बल्लेबाज नए बॉल से पुराने तेवर में दिखे भुवनेश्वर कुमार; लगा दी आग - Republic Bharat
 

 

Published By : Shubhamvada Pandey

पब्लिश्ड 3 May 2024 at 16:45 IST