अफगान खिलाड़ी राशिद खान का बड़ा खुलासा; टीम इंडिया और इस देश से खेलने को मिला था ऑफर, जानें अपनी किताब में और क्या-क्या कहा?

Rashid Khan: अफगानिस्तान के दिग्गज खिलाड़ी और स्पिनर राशिद खान ने अपनी किताब में कई खुलासे किए हैं। उन्होंने अपनी किताब में बताया भारत और ऑस्ट्रेलिया की नागरिकता के ऑफर को ठुकरा दिया था।

Follow :  
×

Share


अफगान खिलाड़ी राशिद खान का बड़ा खुलासा; टीम इंडिया और इस देश से खेलने को मिला था ऑफर | Image: ANI

Rashid Khan: अफगानिस्तान के दिग्गज खिलाड़ी और स्पिन ऑलराउंडर राशिद खान क्रिकेट की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान के लिए जाने जाते हैं। मौजूदा दौर में उन्हें विश्व के सबसे बेहतरीन ऑलराउंडर खिलाड़ियों में से एक माना जाता है। फिलहाल, राशिद खान इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में गुजरात टाइटन्स से खेल रहे हैं और वो उपकप्तान भी है। 

आईपीएल 2026 के बीच में राशिद खान ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए क्रिकेट जगत को चौंका दिया है। दिग्गज खिलाड़ी ने खुलासा किया है कि टीम इंडिया में खेलने और भारत की नागरिकता का ऑफर मिला था। उन्होंने यह भी बताया कि सिर्फ भारत से ही नहीं बल्कि ऑस्ट्रेलिया से भी यही ऑफर मिला था, जिसे ठुकरा दिया था। आइए जानते हैं राशिद खान ने अपनी किताब में और क्या-क्या खुलासे किए हैं।

'राशिद खान: स्ट्रीट टू स्टारडम' किताब में किया खुलासा

दरअसल, अफगानिस्तान के दिग्गज खिलाड़ी राशिद खान ने अपनी किताब 'राशिद खान: स्ट्रीट टू स्टारडम' (Rashid Khan: From Streets to Stardom) में कई खुलासे किए हैं। उन्होंने बताया कि भारत के अलावा, ऑस्ट्रेलिया से भी उन्हें खेलने का ऑफर मिला था। उन्होंने अपनी किताब में बताया कि यह ऑफर आईपीएल 2023 के दौरान आया था, जब उनकी टीम इंडिया के किसी बड़े चहरे से मुलाकात हुई थी।'

ऑफर के जवाब में राशिद ने क्या कहा?

राशिद खान ने अपनी खिताब के माध्यम से बताया कि जब उन्हें भारत से खेलने और नागरिकता का ऑफर मिला था, तब उन्होंने यह कहकर ठुकरा दिया था कि 'अगर मैं अपने देश के लिए नहीं खेलता हूं, तो किसी भी दूसरे देश के लिए नहीं खेलूंगा।' अपनी खिताब के माध्यम से उन्होंने यह भी बताया कि जब यह ऑफर मिला था, तो वो चौंका गए थे, लेकिन उन्होंने मुस्कुराते हुए बड़ी शालीनता से जवाब दिया, 'बहुत-बहुत धन्यवाद, लेकिन मैं अपने देश अफगानिस्तान के लिए ही खेल रहा हूं।'

ऑस्ट्रेलिया से भी मिला था ऑफर

राशिद खान ने खुलासा किया कि ऑफर सिर्फ भारत से ही नहीं, बल्कि ऑस्ट्रेलिया से भी मिले थे। उन्होंने अपनी किताब में लिखा है 'मुझे ऑस्ट्रेलिया और भारत दोनों तरफ से नागरिकता और वहां की नेशनल टीम से खेलने का ऑफर मिला था, लेकिन मैंने उनसे कह दिया कि अगर मैं अपने वतन के लिए नहीं खेल पाया, तो मैं किसी और देश के लिए भी कभी नहीं खेलूंगा।'

ये भी पढ़ें: Vaibhav Suryavanshi: मैच के बाद फूट-फूट कर क्यों रोने लगे वैभव सूर्यवंशी? विपक्षी खिलाड़ियों ने आकर बंधाया ढांढस, VIDEO
 

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 20 April 2026 at 17:16 IST