अपडेटेड 14 March 2024 at 16:00 IST

Well Played! मुंबई ने 42वीं बार जीता रणजी, सचिन ने दी बधाई; युवा खिलाडि़यों की तारीफ में कही ये बात

Ranji Trophy: रणजी ट्रॉफी 2023-2024 के फाइनल मुकाबले में मुंबई की टीम ने विदर्भ को 169 रनों से हराते हुए इस ट्रॉफी को 42वीं बार अपने नाम किया।

Follow :  
×

Share


Ranji Final | Image: X/ BCCI Domestic

Ranji Trophy: रणजी ट्रॉफी 2023-2024 के फाइनल मुकाबले में मुंबई की टीम ने विदर्भ को 169 रनों से हराते हुए इस ट्रॉफी को 42वीं बार अपने नाम किया। मुंबई की शानदार जीत पर क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर की।

इस फाइनल मैच के पहले दिन के खेल को छोड़ दिया जाए तो बाकी के सभी चार दिन मुंबई की टीम का दबदबा देखने को मिला। मुंबई ने विदर्भ को खिताबी मुकाबले में जीत के लिए 538 रनों का विशाल लक्ष्य दिया था, जिसका पीछा करते हुए विदर्भ की टीम ने अपनी दूसरी पारी में बेहतर बल्लेबाजी प्रदर्शन तो किया लेकिन वह 368 के स्कोर तक ही पहुंचने में कामयाब हो सके। मुंबई के लिए इस मुकाबले में तनुष कोटियन ने गेंद से अहम भूमिका अदा की।

सचिन तेंदुलकर ने मुंबई को दी जीत की बधाई 

रणजी के फाइनल मुकाबले में मुंबई की जीत से दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर काफी खुश नजर आए और उन्होंने मुंबई को जीत की बधाई देते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया। आपको बता दें कि सचिन रणजी का फाइनल मुकाबला देखने स्चेडियम भी गए थे। उस वक्त सचिन तेंदुलकर के साथ टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा भी शामिल थे।

Sachin Tendulkar Insta Story

रणजी ट्रॉफी 2024 के फाइनल में मुंबई द्वारा मिले 538 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए विदर्भ टीम के कप्तान अक्षय वाडेकर (Akshay Wadkar) ने 199 गेंदों का सामना करते हुए 102 रन की पारी खेली। उनकी पारी में 9 चौके और 1 छक्का शामिल रहा। अक्षय विदर्भ को जीत दिलाने का अपनी तरफ से पूरा प्रयास करते हुए नजर, लेकिन तुषार कोटियन ने उन्हें एलबीडब्ल्यू आउट किया। उनके अलावा हर्ष दुबे के बल्ले से 65 रन निकले। आदित्य सरवाते, यश ठाकुर और उमेश यादव सस्ते में पवेलियन लौटे।

तनुष कोटियन ने झटके 7 विकेट

मुंबई टीम के बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों का प्रदर्शन बेहद ही शानदार रहा। फाइनल मुकाबले में विदर्भ के खिलाफ मुंबई की तरफ से तनुष कोटियन ने दोनों पारियों को मिलकर कुल 7 विकेट झटके। पहली पारी में उन्होंने 3 विकेट हासिल किए, जबकि दूसरी पारी में तनुष को 4 विकेट मिले। मुशीर खान ने दूसरी पारी में गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट झटके।

यह भी पढ़ें- जिंदगी की कद्र और खेलने की जिद...यूं ही नहीं ऋषभ पंत ने नामुमकिन को किया मुमकिन; डाक्‍टर ने खोले राज - Republic Bharat

Published By : Shubhamvada Pandey

पब्लिश्ड 14 March 2024 at 15:47 IST