अपडेटेड 3 February 2026 at 17:01 IST

T20 World Cup 2026: भारत से पंगा लेने वाले PCB की क्या है हैसियत? जब चेयरमैन रहते रमीज राजा ने खोली थी पोल, VIDEO फिर हुआ VIRAL

T20 World Cup: पाकिस्तान की टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खेलेगी, लेकिन उसने भारत के खिलाफ होने वाले 15 फरवरी के मैच को बहिष्कार किया है। पाकिस्तान सरकार ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से कुछ दिन पहले इस बात की जानकारी दी।

Follow :  
×

Share


पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ होने वाले 15 फरवरी के मैच को बहिष्कार किया | Image: Social media

T20 World Cup: पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ 15 फरवरी को कोलंबो में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-A मैच का बहिष्कार किया है। रविवार (1 फरवरी) को पाकिस्तान सरकार ने एक बड़ा ऐलान किया, जिसमें कहा गया है कि पाकिस्तान टीम ICC वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा लेगी, लेकिन भारत के खिलाफ होने वाले मैच के लिए मैदान पर नहीं उतरेगी।

पाकिस्तान द्वारा आईसीसी मैच में भारत के खिलाफ न खेलना उसके लिए मुश्किल खड़ा कर सकता है, क्योंकि इस बीच सोशल मीडिया पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के पूर्व चेयरमैन रमीज राजा का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि रमीज राजा कैसे पीसीबी की कंगाली हालत से रूबरू करा रहे हैं। उनका मानना है कि अगर बीसीसीआई (BCCI) फंड देना बंद कर देता है पाकिस्तान की टीम सड़कों पर आ जाएगी।

ICC की 90% धनराशि BCCI से आती है-रमीज राजा

वायरल हो रहे वीडियो में सुना जा सकता है कि रमीज राजा के अनुसार 'पीसीबी अपनी 50% धनराशि के लिए आईसीसी पर निर्भर है और आईसीसी की 90% धनराशि बीसीसीआई से आती है। अगर कल भारतीय प्रधानमंत्री ने कहा कि बीसीसीआई पीसीबी को धनराशि नहीं देगा, तो हमारा बोर्ड ढह जाएगा।' ऐसे में माना जा रहा है कि हालिया घटनाक्रम में BCCI और ICC के सख्त कदम से पाकिस्तान की टीम सड़कों पर आ जाएगी। पाकिस्तान के फैसले से उसे भारी नुकसान उठान पड़ सकता है।

आईसीसी ने PCB को दी चेतावनी

भारत से मैच बहिष्कार को लेकर पाकिस्तान को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने सख्त रुख अपनाया है। ICC ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) से कहा है कि वो इसका समाधान निकाले वरना देश में खेल पर असर पड़ सकता है। PCB अपने देश में क्रिकेट के लिए महत्वपूर्ण और लंबे समय के नतीजों पर विचार करेगा।

PCB बोलेगा हम वही करेंगे- कप्तान सलमान अली आगा

एक दिन पहले ही मीडिया से बात करते हुए कप्तान सलमान आगा ने कहा 'हम विश्व कप में जा रहे हैं। भारत के खिलाफ नहीं खेलने का फैसला हमारा नहीं है, इसलिए हम इसके बारे में कुछ नहीं कर सकते। हमारी सरकार, PCB प्रमुख हमें जो भी करने के लिए कहेंगे, हम वही करेंगे।'

ये भी पढ़ें: T20 World Cup: पाकिस्तान की छुट्टी तय, भारत के अलावा ये 3 टीमें सेमीफाइनल में भिड़ेंगी, इंग्लैंड के दिग्गज खिलाड़ी ने कर दी भविष्यवाणी
 

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 3 February 2026 at 16:54 IST