अपडेटेड 22 January 2024 at 19:22 IST
राम लला की झलक पाकर मंत्रमुग्ध हुए साउथ अफ्रीका के महाराज, वीडियो शेयर कर कहा- 'जय श्री राम'
Ram Mandir: अयोध्या में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से साउथ अफ्रीका के केशव महाराज ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके सभी को राम मंदिर की शुभमकामनाएं दी।
Ram lalla Pran Pratistha: 22 जनवरी को अयोध्या (Ayodhya) में वो हुआ जिसका सभी को 500 वर्षों से इंतजार था। जी हां, प्रभु श्रीराम अपने राम मंदिर में विराजमान हो चुके हैं। राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से पीएम मोदी (PM Modi) ने पूरे देश को राम लला के स्थापित होने की शुभकामनाएं दी। साउथ अफ्रीका के केशव महाराज (Keshav Maharaj) ने राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के बीद से सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया।
केशव महाराज जब-जब भारत आते हैं तब वे देश के विभिन्न मंदिरों के दर्शन करने जाते हैं। साउथ अफ्रीका के केशव महाराज ने राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान सोशल मीडिया पर भगवान राम पर वीडियो सोशल करके 'जय श्री राम' का कैप्शन शेयर किया।
राम लला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले दी थी बधाई
राम लला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले केशव महाराज ने एक वीडियो शेयर करते हुए कहा था कि ''नमस्ते... साउथ अफ्रीका में रहने वाले भारतीय समुदाय की तरफ से आप सभी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान राम आप सबको शांति और समृद्धि दें।''
केशव महाराज के बल्ले पर लिखा ओम
बता दें कि केशव महाराज भारत में बहुत लोकप्रिय हैं। वो जब भी भारत आते हैं तो यहां की मंदिरों में जाकर भगवान का दर्शन करना नहीं भूलते। वर्ल्ड कप 2023 में जब उन्होंने पाकिस्तान को हराने में अहम भूमिका निभाई थी तब उनका बल्ला काफी सुर्खियों में था क्योंकि उसमें ओम लिखा हुआ था। केशव महाराज जब भी बल्लेबाजी के लिए पिच पर आते हैं तो डीजे वाले उनके आते ही जय सिया राम गाना बजाने लगते हैं। साउथ अफ्रीका टेस्ट सीरीज के दौरान जब केशव महाराज क्रीज पर बल्लेबाजी के लिए आए तो जय श्री राम गाना बजने लगा जीसके बाद से टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने उन्हें तीर चलाने वाला एक्शन करके प्रणाम किया था।
यह भी पढ़ें- Ayodhya में राम लला की झलक देख अभिभूत हुए सहवाग, सीता राम जपते हुए कही दिल जीतने वाली बात - Republic Bharat
Published By : Shubhamvada Pandey
पब्लिश्ड 22 January 2024 at 19:06 IST