अपडेटेड 21 November 2024 at 08:24 IST

RCB ने जिस खिलाड़ी को 11 करोड़ में किया रिटेन वो बना कप्तान, फ्रेंचाइजी ने खास अंदाज में दी बधाई

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने जिस खिलाड़ी को 11 करोड़ में रिटेन करने का फैसला किया है, उसे ऑक्शन से पहले बड़ी जिम्मेदारी मिली है।

Follow :  
×

Share


रजत पाटीदार बने कप्तान | Image: IPLT20.com/ BCCI

IPL 2025 Mega Auction: भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए अगला 4-5 दिन बेहद रोमांचक होने वाला है। शुक्रवार, 22 नवंबर से टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी (Border Gavaskar Trophy) का पहला टेस्ट खेलेगी, वहीं 24 और 25 नवंबर को सऊदी अरब के जेद्दा में आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन का आयोजन होना है। इस बीच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने जिस खिलाड़ी को 11 करोड़ में रिटेन करने का फैसला किया है, उसे ऑक्शन से पहले बड़ी जिम्मेदारी मिली है।

हम बात कर रहे हैं भारत के युवा बल्लेबाज रजत पाटीदार (Rajat Patidar) की जो आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले कप्तान बन गए हैं। 23 नवंबर से शुरू होने वाले सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी से पहले मध्य प्रदेश ने रजत पाटीदार को टीम का कप्तान नियुक्त किया है।

रजत पाटीदार बने कप्तान

आईपीएल 2025 से पहले RCB ने रजत पाटीदार पर भरोसा दिखाया और उन्हें 11 करोड़ रुपये में रिटेन करने का फैसला किया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने पाटीदार के अलावा स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को 21 करोड़ और तेज गेंदबाज यश दयाल को 5 करोड़ में रिटेन किया है। आईपीएल 2025 में RCB की कप्तानी कौन करेगा, इसपर अभी भी सस्पेंस बरकरार है, लेकिन उससे पहले मध्य प्रदेश ने युवा रजत पाटीदार को बड़ी जिम्मेदारी दी है।

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में करेंगे कप्तानी

रजत पाटीदार घरेलू टी20 टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2024-25 में मध्य प्रदेश की कप्तानी करेंगे। ये जिम्मेदारी मिलने के बाद उनकी आईपीएल फ्रेंचाइजी RCB ने भी रजत को बधाई दी। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने सोशल मीडिया पर रजत पाटीदार की तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, ''मध्य प्रदेश की कमान संभालते हुए, रजत पाटीदार के लिए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में चमकने का समय आ गया है। बधाई हो, रापा! कौशल के साथ नेतृत्व करें और अपने गेमप्ले को मैदान पर बोलने दें।''

बता दें कि सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2024 23 नवंबर से शुरू होने वाली है, जिसके शुरुआती मैच में मध्य प्रदेश का सामना मिजोरम से होगा। मध्य प्रदेश की टीम में रजत पाटीदार के अलावा वेंकटेश अय्यर, आवेश खान, कुमार कार्तिकेय और हरप्रीत सिंह जैसे सितारे भी हैं।

SMAT 2024-25 के लिए मध्य प्रदेश का स्कॉड

रजत पाटीदार (C),अर्पित गौड़, हरप्रीत सिंह, सुभ्रांशु सेनापति, वेंकटेश अय्यर, आवेश खान, कुमार कार्तिकेय, कुलवंत खेजरोलिया, राहुल बाथम, अभिषेक पाठक, पंकज शर्मा, शिवम शुक्ला, कमल त्रिपाठी, त्रिपुरेश सिंह, विकास शर्मा

इसे भी पढ़ें: 'कोच का गुणगान किया जाता है लेकिन...', पाकिस्तान का हेड कोच बनते ही ये क्या बोल गए आकिब जावेद


 

 

 

 

 

 

Published By : Ritesh Kumar

पब्लिश्ड 21 November 2024 at 08:24 IST