अपडेटेड 21 December 2023 at 17:55 IST

Rajat Patidar का डबल फायदा, भारत के लिए किया डेब्यू तो बढ़ गई IPL सैलरी, जानें ये हुआ कैसे

Rajat Patidar ODI Debut: साउथ अफ्रीका के खिलाफ चल रहे तीसरे वनडे में रजत पाटीदार को अंतरराष्ट्रीय एकदिवसीय क्रिकेट में डेब्यू करने का मौका मिला

Follow :  
×

Share


रजत पाटीदार | Image: X

Rajat Patidar ODI Debut: साउथ अफ्रीका के खिलाफ चल रहे तीसरे वनडे में भारत के युवा बल्लेबाज रजत पाटीदार को अंतरराष्ट्रीय एकदिवसीय क्रिकेट में डेब्यू करने का मौका मिला। आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की तरफ से खेलने वाले खिलाड़ी का इसके साथ ही डबल फायदा हो गया। एक तो मध्य प्रदेश के बल्लेबाज को डेब्यू करने का मौका मिला और ऊपर से आईपीएल 2024 में उनकी सैलरी बढ़ गई। आखिर ये हुआ कैसे? आइए जानते हैं।

खबर से जुड़ी 3 अहम बातें

  • रजत पाटीदार को ODI डेब्यू का मौका 
  • डेब्यू के बाद पाटीदार की आईपीएल सैलरी बढ़ी 
  • डेब्यू मैच में कुछ खास छाप नहीं छोड़ सके पाटीदार

रजत पाटीदार को ODI डेब्यू का मौका

साउथ अफ्रीका के खिलाफ पार्ल में चल रहे तीसरे वनडे मैच में दाएं हाथ के बल्लेबाज रजत पाटीदार को डेब्यू करने का मौका मिला। टॉस के दौरान टीम इंडिया के कप्तान केएल राहुल ने बताया कि ऋतुराज गायकवाड़ फिट नहीं हैं और उनकी जगह पाटीदार को प्लेइंग इलेवन में जगह मिली है। इस बीच मध्य प्रदेश के युवा बल्लेबाज के लिए एक और बड़ी खुशखबरी आ गई। ईएसपीएन की एक रिपोर्ट के मुताबिक रजत पाटीदार की आईपीएल सैलरी बढ़ गई।

डेब्यू के बाद पाटीदार की आईपीएल सैलरी बढ़ी

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के नए नियम के अनुसार अगर कोई भारतीय खिलाड़ी एक आईपीएल से लेकर दूसरे आईपीएल के बीच भारत के लिए डेब्यू करता है तो उसकी IPL सैलरी में बढ़ोतरी होती है। रजत पाटीदार को आईपीएल 2024 के लिए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 20 लाख रुपये में रिटेन किया था। अब उनकी सैलरी बढ़कर 50 लाख रुपये हो गई है। यानि आईपीएल 2024 ऑक्शन के ठीक एक दिन बाद पाटीदार को 30 लाख का फायदा हुआ है।

डेब्यू मैच में कुछ खास छाप नहीं छोड़ सके पाटीदार

भारत के लिए अपना पहला वनडे मैच खेल रहे रजत पाटीदार बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके। साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पाटीदार को ओपनिंग बल्लेबाजी के लिए भेजा गया। कुछ आकर्षक शॉट्स खेलने के बाद वो 22 रन के स्कोर पर क्लीन बोल्ड हुए। 

इसे भी पढ़ें: T20 वर्ल्ड कप के लिए टीमों ने शुरु की तैयारियां, इंग्लैंड के कोच ने दिया बड़ा बयान



 

Published By : Ritesh Kumar

पब्लिश्ड 21 December 2023 at 17:55 IST