'मेरे कारण उन्हें हार्ट अटैक...' अश्विन ने 500 विकेट लेकर दिया बड़ा बयान, फिर टेस्ट मैच से बाहर
भारतीय ऑफ स्पिनर आर अश्विन पारिवारिक आपात स्थिति के कारण राजकोट में इंग्लैंड के खिलाफ चल रहे तीसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं। इस बीच उनका एक बयान वायरल हो रहा है।
- खेल समाचार
- 2 min read
R Ashwin News: भारत और इंग्लैंड के बीच चल रहे तीसरे टेस्ट में टीम इंडिया के प्रीमियम स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने इतिहास रच दिया। 37 वर्षीय गेंदबाज ने दूसरे दिन इंग्लिश ओपनर जैक क्रॉली का विकेट लेकर अंतरराष्ट्रीय टेस्ट करियर में अपना 500वां विकेट लिया। ये स्पेशल कारनामा करने वाले वो महान स्पिनर अनिल कुंबले के बाद दूसरे भारतीय बने। अश्विन की इस उपलब्धि का जश्न मना रहे फैंस को थोड़ी देर बाद ही बड़ा झटका लगा।
भारतीय ऑफ स्पिनर आर अश्विन पारिवारिक आपात स्थिति के कारण राजकोट में इंग्लैंड के खिलाफ चल रहे तीसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं। इस बीच उनका एक बयान तेजी से वायरल हो रहा है जो उन्होंने 500 विकेट लेने के बाद दिया था। क्या है पूरा मामला, आइए जानते हैं।
अचानक टेस्ट मैच से बाहर हुए अश्विन
भारतीय ऑफ स्पिनर आर अश्विन पारिवारिक आपात स्थिति के कारण राजकोट में इंग्लैंड के खिलाफ चल रहे तीसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं। यह घोषणा शुक्रवार (16 फरवरी) देर रात दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद हुई। अश्विन ने इससे पहले टेस्ट क्रिकेट में अपने 500 विकेट पूरे किए। इस स्पेशल क्लब में शामिल होने के बाद दिग्गज गेंदबाज ने दिलचस्प खुलासा किया।
अश्विन ने ब्रॉडकास्टर से बातचीत करते हुए कहा, ''यह काफी लंबी यात्रा रही है। सबसे पहले मैं यह उपलब्धि अपने पिता को समर्पित करना चाहूंगा। वो हर सुख-दुख में मेरे साथ रहे हैं। जब भी उन्होंने मुझे खेलते हुए देखा होगा तो शायद उन्हें दिल का दौरा पड़ गया होगा। संभवत: उसकी वजह से उनका स्वास्थ्य ख़राब हो गया है।''
बता दें कि अश्विन का ये बयान इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि इसके ठीक बाद वो तीसरे टेस्ट से बाहर हो गए। जानकारी मिली कि उन्होंने पारिवारिक आपात स्थिति के कारण बीसीसीआई से छुट्टी मांगी है।
बेन डकेट ने जड़ा शतक
भारत और इंग्लैंड के बीच चल रहे तीसरे टेस्ट की बात करें तो टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोरबोर्ड पर 445 रन लगाए। इसके जवाब में इंग्लैंड के ओपनर बेन डकेट ने शानदार शतक जड़कर अपनी टीम को मैच में बनाए रखा है। दूसरे दिन के स्टंप तक इंग्लैंड ने दो विकेट के नुकसान पर 207 रन बना दिए। डकेट अभी भी 133 रन बनाकर डटे हुए हैं।
Published By : Ritesh Kumar
पब्लिश्ड 17 February 2024 at 08:34 IST