हार के बाद टीम इंडिया में बड़ा फेरबदल, BCCI ने हर्षित-वरुण को किया बाहर, वनडे सीरीज में इन दो खिलाड़ियों की एंट्री

14 जुलाई से शुरू होने वाली इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज और जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम इंडिया में दो बदलाव किए गए हैं। बीसीसीआई ने हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती के रिप्लेसमेंट का ऐलान किया है।

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती बाहर, BCCI ने किया रिप्लेसमेंट का एलान | Image: BCCI

आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी20 सीरीज और उसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ पांचों की टी20 सीरीज में मिली करारी हार के बाद आने वाली सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को रिस्क नहीं लेना चाहती है। टीम इंडिया 14 जुलाई से इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी और उसके बाद टी20 टीम जिम्बाब्वे दौरे पर जाएगी।

इंग्लैंड और जिम्बाब्वे दौरे के लिए, दोनों ही सीरीज से बॉलिंग ऑलराउंडर हर्षित राणा और मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती बाहर हो चुके हैं। इनके बाहर होते ही  बीसीसीआई दोनों खिलाड़ियों के रिप्लेसमेंट का एलान भी कर दिया है। हालांकि, बोर्ड ने किसी नए खिलाड़ी को मौका नहीं दिया है, बल्कि इंग्लैंड टी20 सीरीज में शामिल खिलाड़ियों को ही मौका दिया है।

रवि बिश्नोई और प्रिंस यादव को मिला मौका

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) आगामी इंग्लैंड वनडे सीरीज और जिम्बाब्वे दौरे के लिए रवि बिश्नोई और प्रिंस यादव को मौका दिया है। बोर्ड के इसका ऐलान करते हुए कहा कि हर्षित राणा ने इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में तीसरे T20I के दौरान अपने दाहिने हैमस्ट्रिंग में अचानक तकलीफ होने की बात कही। बाद के स्कैन में ग्रेड 1 हैमस्ट्रिंग चोट का पता चला। वह इंग्लैंड के खिलाफ आने वाली ODI सीरीज से बाहर हो गए हैं। हर्षित की जगह प्रिंस यादव को जगह मिली है।

बोर्ड ने वरुण चक्रवर्ती के बारे में क्या कहा?

बोर्ड ने वरुण चक्रवर्ती के बारे में कहा इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे T20I के दौरान अपने बाएं हैमस्ट्रिंग में अचानक तकलीफ होने की भी बात कही। बाद में MRI स्कैन से ग्रेड 2 हैमस्ट्रिंग चोट का पता चला। स्पेशलिस्ट मेडिकल सलाह के आधार पर, उन्हें जिम्बाब्वे के खिलाफ आने वाली T20I सीरीज से बाहर कर दिया गया है। उनकी जगह रवि बिश्नोई को टीम में शामिल किया गया है।

July 12, 2026

इंग्लैंड ODI के लिए भारत की अपडेटेड टीम

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेट कीपर), वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़, प्रिंस यादव।

जिम्बाब्वे T20Is के लिए भारत की अपडेटेड टीम  

श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा (उप-कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), रवि बिश्नोई। 

ये भी पढ़ें: इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में मिली हार पर BCCI सेक्रेटरी का बड़ा बयान, बोले- जल्द होगी रिव्यू मीटिंग
 

Published By : Sahitya Maurya

पब्लिश्ड 12 July 2026 at 15:50 IST