पाकिस्तान सुपर लीग हुआ सरेआम बदनाम, बॉल टैंपरिंग मामले में PCB ने स्टार बल्लेबाज फखर जमान को किया 2 मैच के लिए सस्पेंड

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने मंगलवार को टूर्नामेंट के कोड ऑफ कंडक्ट के लेवल 3 के उल्लंघन का दोषी पाए जाने के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ी फखर जमान को PSL 2026 में आगामी दो मैचों के लिए सस्पेंड कर दिया है।

Follow :  
×

Share


बॉल टैंपरिंग मामले में PCB ने स्टार बल्लेबाज फखर जमान को किया 2 मैच के लिए सस्पेंड | Image: AP

Fakhar Zaman: पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। इस बीच, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने मंगलवार, को पाकिस्तान टीम के स्टार बल्लेबाज फखर जमान को पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में दो मैचों के लिए निलंबित कर दिया है। बताया जा रहा है कि फखर को लाहौर कलंदर्स और कराची किंग्स के बीच खेले गए मैच के दौरान आचार संहिता के अनुच्छेद 2.14 (लेवल 3 अपराध) का दोषी पाया गया है। उन्हें, बॉल टैंपरिंग के मामले में उन्हें दोषी पाया गया है। अब फखर अगले दो मैचों के लिए बाहर होंगे।

फखर जमान बॉल टैंपरिंग में दोषी

रविवार को लाहौर कलंदर्स और कराची किंग्स के बीच हुए पाकिस्तान सुपर लीग मैच के दौरान गेंद से छेड़छाड़ के दोषी पाए जाने पर फखर जमान पर दो मैचों का प्रतिबंध लगा दिया गया है। इस बीच फखर ने आरोपों से इनकार किया और मैच रेफरी रोशन महानामा द्वारा आयोजित सुनवाई का विरोध करने का फैसला किया। फखर को लाहौर कलंदर्स (Lahore Qalandars) और कराची किंग्स (Karachi Kings) मैच के दौरान बॉल से छेड़छाड़ करने का दोषी पाया गया है।

PSL में 2 मैचों के लिए निलंबित

दरअसल, यह मामला मामला लाहौर कलंदर्स (Lahore Qalandars) और कराची किंग्स (Karachi Kings) के बीच मुकाबले से जुड़ा है। गद्दाफी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में गेंद की हालत से छेड़छाड़ करने पर मैच रेफरी रोशन महानामा ने PSL कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.14 के तहत लेवल-3 का आरोप लगाया। इस आरोप के तहर फखर अगले दो मैच के लिए PSL से निलंबित कर दिए गए हैं। 

ये भी पढ़ें: CSK के खिलाफ तूफानी पारी खेलने के बाद क्या बोले वैभव सूर्यवंशी? बताया क्या था उनका गेम प्लान
 

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 31 March 2026 at 17:53 IST