15 बाउंड्रीज तूफानी 95 रन और नोवाक जोकोविच स्टाइल में सेलिब्रेशन... DPL में छा गए सांसद पप्पू यादव के बेटे
दिल्ली प्रीमियर लीग में सार्थक रंजन नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स की कप्तानी कर रहे हैं। सार्थक ने ईस्ट दिल्ली राइडर्स के खिलाफ तूफानी अंदाज में 95 रनों की पारी खेली। इस दौरान उनके सेलिब्रेशन का अंदाज भी कुछ चर्चा का विषय रहा।
- खेल समाचार
- 2 min read
Pappu Yadav Son Sarthak Ranjan: बिहार के पूर्णिया जिले से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन ने बुधवार को हुए दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL) में जमकर गर्दा मचाया। बुधवार को खेले गए मैच में नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईस्ट दिल्ली राइडर्स को 6 विकेट से हरा दिया।
अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मैच में नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स की जीत के सबसे बड़े हीरो कप्तान सार्थक रंजन रहे, जिन्होंने ताबड़तोड़ 95 रनों की पारी खेली। वो महज 5 रन से शतक से चूक गए। इस बीच रंजन ने अपनी हाफ-सेंचुरी पूरी करने के बाद अपने सेलिब्रेशन से भी सबका ध्यान खींचा।
15 बाउंड्रीज और तूफानी 95 रनों की पारी
दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL) में नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स बनाम ईस्ट दिल्ली राइडर्स मैच में नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स के कप्तान सार्थक ने ताबड़तोड़ 50 गेंदों में 95 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने अपनी पारी में सात चौके और 8 छक्के लगाए। मैच के दौरान उनका स्ट्राइक रेट 190 रहा।
सेलिब्रेशन से भी सबका ध्यान खींचा
मैच के दौरान सार्थक रंजन ने अपनी हाफ-सेंचुरी पूरी करने के बाद अपने सेलिब्रेशन से भी सबका ध्यान खींचा। उन्होंने टेनिस स्टार नोवाक जोकोविच की तरह खास अंदाज में जश्न मनाया। रंजन ने अपने सेलिब्रेशन पर बात करते हुए कहा 'मैं नोवाक जोकोविच का बहुत बड़ा फैन हूं, इसलिए यह सेलिब्रेशन उन्हें एक ट्रिब्यूट था। मैंने उन्हें अपनी जीत के बाद ऐसा करते देखा है और मैं भी उसी तरह सेलिब्रेट करना चाहता था।'
आईपीएल 2026 में KKR का हिस्सा
पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का हिस्सा थे, हालांकि इस सीजन में उन्हें एक भी मुकाबले में मौका नहीं मिला। रंजन को कोलकाता ने आईपीएल 2026 में 30 लाख रुपये के उनके बेस प्राइस पर खरीदा था।
Published By : Sahitya Maurya
पब्लिश्ड 6 August 2026 at 18:53 IST