T20 वर्ल्ड में बांग्लादेश को हथियार बना कर भारत के खिलाफ साजिश करने वाला पाकिस्तान फंस गया, ड्रग्स लेने के आरोप में इस बॉलर की हो रही जांच
Mohammad Nawaz: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर मोहम्मद नवाज बुरी तरह फंसते हुए नजर आ रहे हैं। नवाज T20 वर्ल्ड कप के दौरान नशीले पदार्थों के सेवन को लेकर जांच के दायरे में आ गए हैं।
Mohammad Nawaz: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर मोहम्मद नवाज कथित तौर पर 'ड्रग्स' (Drug) के मामले में फंस चुके हैं। बताया जा रहा है कि मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान रिक्रिएशनल ड्रग्स (Recreational Drug) यानी कि नशीले पदार्थ का सेवन किया था।
ईएसपीएनक्रिकइंफो के अनुसार टी20 वर्ल्ड कप के दौरान मोहम्मद नवाज का सैंपल लिया गया था, जिसमें प्रतिबंधित पदार्थों के अंश पाए जाने की बात कही जा रही है। इस घटना से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड फिर से शर्मशार हो गई है। इस घिनौनी हरकत से केवल नवाज के करियर पर सवालिया निशान ही खड़ा नहीं किया है, बल्कि पाकिस्तान क्रिकेट बॉर्ड (PCB) भी सवालों के घेरे में आई गई है।
टी20 वर्ल्ड कप के दौरान हुआ था टेस्ट
मोहम्मद नवाज फरवरी में हुए टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की टीम का अहम हिस्सा थे। वर्ल्ड कप भारत और श्रीलंका के बीच संयुक्त रूप से खेला गया था और पाकिस्तान के सभी मैच श्रीलंका में ही खेला गया था। बताया जा रहा है कि टी20 वर्ल्ड कप के दौरान ही नवाज का सैंपल लिया गया था और अब प्रतिबंधित पदार्थों के अंश पाए जाने की बात कही जा रही है।
मोहम्मद नवाज बुरी तरह फंसे
मोहम्मद नवाज अगर 'ड्रग्स' मामले में दोषी पाए जाते हैं, तो नवाज के विदेशी लीग अनुबंधों पर पड़ा सकता है। इंग्लैंड के टी20 ब्लास्ट में हिस्सा लेने को लेकर भी असर पड़ सकता है। बताया जा रहा है कि आईसीसी ने इस मामले की जानकारी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को दे दी है और पीसीबी ने संबंधित प्रक्रिया शुरू कर दी है।
क्या मोहम्मद नवाज पर लगेगा बैन?
मोहम्मद नवाज के कथित तौर पर 'ड्रग्स' लेने को लेकर फिलहाल पाकिस्तान क्रिकेट बॉर्ड (PCB) की तरफ से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। हालांकि, अगर आरोप सही पाया जाता है, तो नवाज पर बोर्ड के अनुशासन और डोपिंग रोधी नियमों के तहत कड़ा प्रतिबंध लग सकता है।
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 22 April 2026 at 19:08 IST