'शाहीन अफरीदी को कभी भी…', T20 World Cup से पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने किया बड़ा खुलासा
आगामी T20 वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तान क्रिकेट टीम इंग्लैंड के खिलाफ T20 सीरीज खेल रही है और इस बीच PCB ने शाहीन अफरीदी को लेकर एक खुलासा किया है।
- खेल समाचार
- 2 min read
T20 World Cup 2024: पाकिस्तान क्रिकेट टीम (Pakistan Cricket Team) इस वक्त इंग्लैंड (England) दौरे पर है। T20 वर्ल्ड कप की तैयारी के तौर पर पाकिस्तान इंग्लैंड के खिलाफ 4 मैचों की T20 सीरीज खेल रहा है, लेकिन इस बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने टीम के स्टार तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी को लेकर बड़ा खुलासा किया है।
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने शनिवार को कहा कि नेशनल सिलेक्टर्स ने अगले महीने अमेरिका और वेस्टइंडीज में होने वाले T20 वर्ल्ड कप से पहले कभी भी शाहीन शाह अफरीदी को उप कप्तान के रोल की पेशकश नहीं की थी।
शाहीन को उपकप्तानी को लेकर सिलेक्टर्स ने क्या कहा?
दरअसल हाल ही में काफी खबरों में दावा किया गया था कि अफरीदी को बाबर आजम की अगुआई वाली पाकिस्तान क्रिकेट टीम (Pakistan Cricket Team) में उप कप्तान बनने के लिए पेशकश की गई थी, लेकिन इस बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया, हालांकि पाकिस्तान के नेशनल सिलेक्टर्स इन खबरों से हैरान हैं। पाकिस्तान के राष्ट्रीय चयनकर्ताओं में से एक के करीबी सूत्र ने पीटीआई से कहा-
चयनकर्ता इस खबर से हैरान थे, क्योंकि जब शुक्रवार को उन्होंने दो घंटे तक ऑनलाइन बैठक की तो 7 में से 6 चयनकर्ता बाबर आजम का डिप्टी रखने यानि उप कप्तान बनाने के पक्ष में नहीं थे। PCB चेयरमैन के निर्देशों के अनुसार बैठक के मिनट रिकॉर्ड किए गए हैं, इसलिए आज की शाहीन के उप कप्तान बनने की पेशकश ठुकराने की खबर चयनकर्ताओं के लिए हैरानी भरी थी।
हालांकि ये खुलासा जरूर किया गया कि मार्च में एक चयनकर्ता ने अफरीदी से पूछा था कि क्या वो भविष्य में उप कप्तान बनना चाहेंगे, लेकिन इस तेज गेंदबाज ने इस पेशकश को एकदम ठुकरा दिया था।
Published By : DINESH BEDI
पब्लिश्ड 25 May 2024 at 21:48 IST