अपडेटेड 18 June 2023 at 15:28 IST
Kapil Dev: 17 पर आधी टीम ढेर, फिर उतरा 'शेर' और बदल गया मैच, लेकिन इस बात का आज भी अफसोस
Kapil Dev 1983 World Cup: 40 साल पहले यानि कि 18 जून, 1983 को दिग्गज ऑलराउंडर कपिल देव (Kapil Dev) ने सनसनीखेज पारी खेलकर इतिहास रचा था।
Kapil Dev ODI Hundred: भारतीय क्रिकेट इतिहास के लिए आज का दिन बेहद खास है। 40 साल पहले यानि कि 18 जून, 1983 को दिग्गज ऑलराउंडर कपिल देव (Kapil Dev) ने सनसनीखेज पारी खेलकर इतिहास रचा था। हैरान करने वाली बात ये है कि कपिल की इस करिश्माई पारी को फैंस टीवी पर नहीं देख पाए थे। जिम्बाब्वे के खिलाफ हुए इस मैच में एक समय पर टीम इंडिया भारी संकट में नजर आ रही थी, फिर भारतीय कप्तान ने मोर्चा संभाला और उसके बाद जो हुआ वो हमेशा के लिए इतिहास के पन्ने में दर्ज हो गया।
इंग्लैंड के टनब्रिज वेल्स में खेले गए वर्ल्ड कप के एक मैच में भारत का सामना जिम्बाब्वे से था। हरी पिच पर टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला कर बड़ा रिस्क लिया। इसके बाद एक के बाद एक भारतीय बल्लेबाज पवेलियन लौट रहे थे। फैंस को लगा कि 50 रन भी स्कोरबोर्ड पर लग जाए तो बड़ी गनीमत होगी।
17 पर आधी टीम ढेर, फिर शुरू हुआ असली गेम
जिम्बाब्वे के खिलाफ हुए उस मैच में टीम इंडिया की हालत बेहद नाजुक थी। महज 17 रनों पर आधी टीम पवेलियन लौट गई। कप्तान कपिल देव को समझ नहीं आया कि आखिर हो क्या रहा है। उन्होंने बल्ला उठाया और मैदान पर पहुंचे। स्टेडियम में मौजूद सभी भारतीय फैंस का चेहरा उतरा हुआ था। कपिल देव ने आते के साथ ही विरोधी गेंदबाजों पर हमला बोल दिया। धीरे-धीरे भारतीय फैंस के चेहरे पर खुशी लौटी, लेकिन ये महज एक ट्रेलर था। कपिल देव उस दिन सिर्फ पारी संभालने के मूड में नहीं बल्कि इतिहास रचने के इरादे से उतरे थे।
कपिल देव ने विकेटकीपर बल्लेबाज सैयद किरमानी के साथ पार्ट्नर्शिप कर टीम को संकट से निकाला और फिर जिम्बाब्वे के गेंदबाजों की क्लास लगानी शुरू की। उन्होंने 175 रनों की रिकॉर्डतोड़ नाबाद पारी खेलकर इतिहास रच दिया। वो ODI हिस्ट्री में भारत की तरफ से पहला शतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए। कपिल देव ने धमाकेदार पारी के दौरान 16 चौके और 6 छक्के जड़े।
Published By : Ritesh Kumar
पब्लिश्ड 18 June 2023 at 15:28 IST