अपडेटेड 11 January 2025 at 14:46 IST

SA20: डरबन सुपर जायंट्स की जीत में चमके नूर अहमद, प्रिटोरिया कैपिटल्स के जबड़े से छीनी जीत

जैक्स ने 35 गेंदों में पांच छक्कों और तीन चौकों की मदद से 64 रन, जबकि गुरबाज ने सात छक्कों और तीन चौकों की मदद से 43 गेंदों में 89 रन बनाए।

Follow :  
×

Share


Rashid khan and Noor Ahmed | Image: IPLT20.com

डरबन सुपर जायंट्स ने विल जैक्स (64) और रहमानुल्लाह गुरबाज़ (89) की तूफानी पारियों के बावजूद एसए20 क्रिकेट टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में प्रिटोरिया कैपिटल्स पर दो रन से रोमांचक जीत दर्ज की।

डरबन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 209 रन बनाए। इसके जवाब में जैक्स और गुरबाज़ ने पहले विकेट के लिए 154 रन जोड़कर प्रिटोरिया को शानदार शुरुआत दिलाई। इसके बावजूद उसकी टीम निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट पर 207 रन ही बना पाई। अफगानिस्तान के गेंदबाज नूर अहमद ने इन दोनों बल्लेबाजों को आउट करके डरबन को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

जैक्स ने 35 गेंदों में पांच छक्कों और तीन चौकों की मदद से 64 रन, जबकि गुरबाज ने सात छक्कों और तीन चौकों की मदद से 43 गेंदों में 89 रन बनाए।

 ससे पहले डरबन की टीम ने वियान मुल्डर की 19 गेंदों में तीन छक्कों और चार चौकों की मदद से नाबाद 45 रन और न्यूजीलैंड के अनुभवी बल्लेबाज केन विलियमसन की 40 गेंदों में तीन छक्कों और चार चौकों की मदद से नाबाद 60 रन की बदौलत मजबूत स्कोर बनाया था।

इसे भी पढ़ें: चैंपियंस ट्रॉफी से पहले बढ़ी गंभीर-रोहित की टेंशन! टीम इंडिया का ऐलान करने में क्यों होगी देरी? ये है वजह


 

Published By : Ritesh Kumar

पब्लिश्ड 11 January 2025 at 14:46 IST