अपडेटेड 26 November 2024 at 14:07 IST

IPL 2025: नीतिश राणा का केकेआर से टूटा नाता तो भावुक हुईं वाइफ सांची, कहा- वफदारी सब पचा नहीं...

कोलकाता नाइट राइडर्स में 7 साल से खेल रहे नीतिश राणा को ऑक्शन में राजस्थान रॉयल्स ने 4.20 करोड़ में खरीद लिया। KKR ने एक बार भी उनके लिए बोली नहीं लगाई।

Follow :  
×

Share


Nitish Rana Wife | Image: instagram

IPL 2025 Auction, Nitish Rana Wife: सऊदी अरब के जेद्दा में दो दिन तक चली आईपीएल 2025 नीलामी में कई ऐसी बोलियां देखने को मिली जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी। इस बीच कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए 7 साल से खेल रहे नीतिश राणा को ऑक्शन में राजस्थान रॉयल्स ने 4.20 करोड़ में अपने साथ जोड़ लिया।

इस दौरान केकेआर ने एक बार भी नीतिश राणा पर बोली लगाने के लिए पैडल ऊपर नहीं किया। जिससे ये साफ हो गया कि केकेआर अब नीतिश को अपने साथ रखने के मूड में नहीं है। ये बात शायद नीतिश राणा की वाइफ सांची मारवाह को पसंद नहीं आई। उन्होंने एक्स पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया जिसे फैंस केकेआर के ऊपर तंज बता रहे हैं।

नीतिश राणा को राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा

आपको बता दें कि राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में नीतिश राणा पर बड़ी बोली लगाते हुए उन्हें 4.20 करोड़ में अपने साथ जोड़ लिया। राजस्थान रॉयल्स के अलावा चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु ने भी नीतिश के लविए बिड किया था पर आखिरी बाजी राजस्थान के हाथ लगी।

केकेआर ने एक बार भी नहीं लगाई नीतिश के लिए बोली

इस दौरान केकेआर ने एक बार भी राणा के लिए पैडल ऊपर नहीं किया। जबकि नीतिश पिछले 7 साल से कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा थे। आईपीएल 2023 में श्रेयस अय्यर की गैरमौजूदगी में नीतिशष राणा ने ही टीम की कमान संभाली थी। केकेआर का ये रुख नीतिश राणा की वाइफ सांची को पसंद नहीं आया। उन्होंने एक्स पर अपनी फील्गिंस को पोस्ट के जरिए शेयर करते हुए कहा कि, 'वफादारी बहुत महंगी होती है, हर कोई उसे पचा नहीं सकता।'

केकेआर ने वेंकटेश अय्यर के लिए 23.75 करोड़ की बोली

कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल रिटेंशन के वक्त 6 खिलाड़ियों को रिटेन किया था। जिनमें रिंकू सिंह, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, आंद्रे रसेल, हर्षित राणा, रमनदीप सिंह का नाम था। आईपीएल ऑक्शन के दौरान केकेआर ने 15 नए खिलाड़ियों को 50.95 करोड़ रुपए खर्च किए। केकेआर ने नीतिश राणा की अनदेखी करते हुए वेंकटेश अय्यर को 23.75 करोड़ में खरीदा।  

ये भी पढ़ें- पृथ्वी शॉ से लेकर शार्दुल ठाकुर तक, IPL नीलामी में जब ये 5 धमाकेदार बल्लेबाज रहे अनसोल्ड, मचा बवाल

 

 

 

 

 

 

 

 

Published By : Shubhamvada Pandey

पब्लिश्ड 26 November 2024 at 14:07 IST