अपडेटेड 25 February 2026 at 22:43 IST

SL vs NZ: रचिन रविंद्र के आगे श्रीलंका नेस्तनाबूद, न्यूजीलैंड 61 रन से जीता मैच, सेमीफाइनल की रेस से श्रीलंका बाहर

SL vs NZ T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप के सुपर 8 में श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच अहम मुकाबला खेला गया। इस मैच को न्यूजीलैंड ने आसानी से 61 रन से जीत लिया। हार के बाद श्रीलंका की टीम सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गई है।

Follow :  
×

Share


न्यूजीलैंड ने सुपर 8 में श्रीलंका को हराया | Image: X

SL vs NZ T20 World Cup: बुधवार, 25 फरवरी को टी20 वर्ल्ड कप के सुपर 8 में श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच अहम मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले न्यूजीलैंड को बैटिंग करने का न्योता दिया।

मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 168 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 107 रन ही बना पाई और न्यूजीलैंड के इस मैच को 61 से जीत लिया। इस हार के बाद श्रीलंका की टीम टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गई है। रचिन रविंद्र ने इस मैच में सबसे अधिक 4 महत्वपूर्ण विकेट चकटाए।

रचिन रविंद्र ने चटकाए सबसे अधिक विकेट

न्यूजीलैंड के 169 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम का कमर तोड़ने का काम स्पिनर रचिन रविंद्र ने किया। उन्होंने 4 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए। रचिन रविंद्र ने 4 ओवर में 27 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा, मैट हेनरी ने दो विकेट लिए।

कप्तान मिचेल सैंटनर ने बनाए अहम 47 रन

मिचेल सैंटनर इस मैच में शानदार पारी खेली। एक समय न्यूजीलैंड की टीम ने 12.2 ओवर में 6 विकेट पर 84 रन ही बनाई थी, लेकिन कप्तान मिचेल सैंटनर और कोल मैककॉन्ची के बीच 47 गेंद पर 84 रनों की शानदार साझेदारी रही, जिसके दम पर न्यूजीलैंड ने 168 रन बनाए। मिचेल सैंटनर ने 26 गेंद पर 47 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में दो चौके और 4 छक्के लगाए।

सेमीफाइनल की रेस से श्रीलंका बाहर

न्यूजीलैंड के खिलाफ इस अहम मुकाबले में हराने के बाद श्रीलंका की टीम सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गई है। इससे पहले सुपर 8 में श्रीलंका ने इंग्लैंड ने भी हराया था। श्रीलंका सुपर 8 के अपने दो मैच हार चुका है। वहीं, ग्रुप 2 से इंग्लैंड पहले ही सेमीफाइनल में जगह बना चुका है। 
 

(Note: यह एक ब्रेकिंग स्टोरी है। अधिक जानकारी के साथ अपडेट हो रही है)

Published By : Kunal Verma

पब्लिश्ड 25 February 2026 at 22:33 IST