अपडेटेड 25 February 2026 at 21:06 IST

SL vs NZ T20 World Cup: मिचेल सैंटनर और कोल मैककॉन्ची ने टीम को संभाला, सुपर 8 में न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को दिया 169 रनों का टारगेट

SL vs NZ T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप के सुपर 8 में श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच अहम मुकाबला खेला जा रहा है। मैच में पहले बैटिंग करते हुए न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 169 रन का लक्ष्य दिया है।

Follow :  
×

Share


सुपर 8 में न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 169 रन का दिया टारगेट | Image: X

SL vs NZ T20 World Cup: बुधवार, 25 फरवरी को टी20 वर्ल्ड कप के सुपर 8 में श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच अहम मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले न्यूजीलैंड को बैटिंग करने का न्योता दिया।

मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 168 रन बनाए। अब इस मैच को जीतने के लिए श्रीलंका को 169 रन बनाने होंगे। इस मैच में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने शानदार पारी खेली। मिचेल सेंटनर और कोल मैककॉन्ची ने टीम को अंत में संभाला और दोनों के बीच 80 रन से अधिक की पार्टनरशिप रही। 

मिचेल सैंटनर और कोल मैककॉन्ची ने टीम को संभाल

टी20 वर्ल्ड कप के सुपर 8 में श्रीलंका और न्यूजीलैंड खेले जा रहे मैच में एक समय न्यूजीलैंड टीम की हालत एकदम खराब हो गई थी, लेकिन बाद में मिचेल सैंटनर और कोल मैककॉन्ची ने टीम को संभाला। एक समय न्यूजीलैंड ने 12.2 ओवर में 6 विकेट पर 84 रन ही बनाए थे। इसके बाद मिचेल सैंटनर और कोल मैककॉन्ची के बीच 47 गेंद पर 84 रनों की साझेदारी ने न्यूजीलैंड को 168 तक पहुंचने में मदद की।

मिचेल सैंटनर ने बनाए अहम 47 रन

मिचेल सैंटनर आखिरी गेंद पर आउट हुए। हालांकि, उससे पहले उन्होंने टीम के लिए शानदार पारी खेली। उन्होंने 26 गेंद पर 47 रन बनाए। वहीं, कोल मैककॉन्ची ने नाबाद 23 गेंदों में 31 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में तीन चौके और 2 छक्के लगाए।
 

(Note: यह एक ब्रेकिंग स्टोरी है। अधिक जानकारी के साथ अपडेट हो रही है)

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 25 February 2026 at 21:01 IST