गजब! पिछ्ले T20 वर्ल्ड कप से अब तक बिल्कुल नहीं बदली NZ टीम, 13 पुराने सिर्फ 2 नए चेहरे

IPL के दौरान न्यूजीलैंड ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए 15 सदस्यीय स्क्वॉड घोषित कर दिया है। टीम पिछले टी20 वर्ल्ड यानी 2022 टी20 वर्ल्ड कप के समान ही है।

New Zealand | Image: X/@BLACKCAPS

ICC T20 World Cup 2024: जून से वेस्टइंडीज और अमेरिका में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए जल्द ही सारी टीमें अपने-अपने स्क्वॉड का ऐलान कर देंगी। इस वक्त सारी लगभग ज्यादात्तर टीम के खिलाड़ी आईपीएल में अपना खेल रहे हैं।

आईपीएल के दौरान न्यूजीलैंड की टीम ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए अपने 15 सदस्यीय खिलाड़ियों का स्क्वॉड घोषित कर दिया है। टीम  पिछले टी20 वर्ल्ड यानी 2022 टी20 वर्ल्ड कप के समान ही है। बस दो नए चेहरों को इस स्क्वॉड में जगह मिली है।

2022 के टी20 वर्ल्ड टीम में से बस दो बदलाव हुए हैं

टी20 वर्ल्ड कप 2022 में न्यूजीलैंड की टीम में मार्टिन गुप्टिल को टीम में जगह दी गई थी। लेकिन इस टी20 वर्ल्ड कप में वे टीम का हिस्सा नही हैं। इस बार टी20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के राइजिंग स्टार रचिन रविंद्र और मैट हेनरी को जगह दी गई है। मैट हेनरी को एडम मिलने की जगह टीम में शामिल किया गया है। इनमें से रचिन रविंद्र आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते हैं और मैट हेनरी लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से खेलते हैं।

New Zealand Squad for T20 world cup 2024

केन विलियमयन चौथी बार बनें कप्तान

केन विलियमसन को एक बार फिर कप्तानी दी गई है। विलियनसन चौथी बार न्यूजीलैंड टीम की कमान संभालेंगे। तो वहीं वो एक खिलाड़ी के रूप में छठी बार टी20 विश्व कप में हिस्सा लेंगे।

न्यूजीलैंड के स्क्वॉड में कई ऑलराउंडरों को मिली जगह

न्यूजीलैंड ने अपनी टी20 वर्ल्ड कप टीम में कई ऑलराउंडर को शामिल काय है। माइकल ब्रेसवेल के अलावा डेरिल मिचेल, जिमी नीशम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रविंद्र और मिचेल सेंटनर गेंदबाजी के साथ बल्लेबाजी भी कर सकते हैं। यही इस टीम को सबसे खतरनाक बनाता है। 2022 में ऑस्ट्रेलिया में हुए टी20 वर्ल्ड कप में कीवी टीम ने सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था।

टी20 वर्ल्ड कप के लिए न्यूजीलैंड की टीम- केन विलियमसन (कप्तान), फिन एलन, ट्रेंट बोल्ट, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, डेरिल मिचेल, जिमी नीशम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रविंद्र, मिचेल सेंटनर, ईश सोढ़ी, टिम साउथी। ट्रैवलिंग रिजर्व: बेन सियर्स

यह भी पढ़ें- बेबी आने वाला है... मैच के बीच साक्षी ने धोनी तक पहुंचाया ये मैसेज, माही ने भी नहीं किया निराश - Republic Bharat
 

Published By : Shubhamvada Pandey

पब्लिश्ड 29 April 2024 at 16:33 IST