अपडेटेड 17 February 2026 at 18:55 IST

T20 World Cup: वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड का धमाका, कनाडा को 8 विकेट से रौंदकर सुपर 8 में बनाई जगह, ग्लेन फिलिप्स की तूफानी पारी

NZ vs CAN T20 World Cup: T20 वर्ल्ड कप 2026 के 31वें मैच में न्यूजीलैंड और कनाडा का आमना-सामना हुआ। इस मैच को न्यूजीलैंड ने आसानी से 8 विकेट से जीत लिया है। रचिन और फिलिप्स ने अर्धशतक लगाया।

Follow :  
×

Share


न्यूजीलैंड ने कनाडा को 8 विकेट से रौंदा, रचिन और ग्लेन फिलिप्स की तूफानी पारी | Image: Social media

NZ vs CAN T20 World Cup: मंगलवार, 17 फरवरी को T20 वर्ल्ड कप 2026 में 31वां मुकाबला न्यूजीलैंड बनाम कनाडा के बीच मैच खेला गया। इस मैच में कनाडा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। कनाडा ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 173 बनाए। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 15.2 ओवर में आसानी से 176 रन बनाकर इस मैच को 8 विकेट से जीत लिया। इस मैच में न्यूजीलैंड की जीत में रचिन रवींद्र और ग्लेन फिलिप्स का अहम योगदान रहा। दोनों खिलाड़ियों ने ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी खेली। न्यूजीलैंड ने जीत के साथ सुपर 8 में जगह बना ली है।

रचिन और ग्लेन फिलिप्स की तूफानी पारी

173 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम की तरफ से ग्लेन फिलिप्स ने सबसे अधिक नाबाद 76 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 4 चौके और 6 लंबे-लंबे छक्के लगाए। वहीं, रचिन रवींद्र ने भी 39 गेंदों में 4 चौके और 3 छक्के की मदद से नाबाद 59 रन बनाए।

युवराज समरा की शतक बेकार हुई

इससे पहले पहले बैटिंग करते हुए कनाडा की टीम की तरफ से सलामी बल्लेबाज युवराज समरा ने ताबड़तोड़ शतकीय पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 65 गेंदों का सामना करते हुए 11 चौके और 6 छक्के की मदद से 110 रन की शानदार पारी खेली, जिसके दम पर कनाडा ने 173 रन का स्कोर खड़ा किया। 

ये भी पढ़ें: IND VS PAK: भारत की शानदार जीत पर इरफान पठान ने लिए पाकिस्तान के मजे, अफगानिस्तान वाले भी खुश-VIDEO वायरल

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 17 February 2026 at 16:25 IST