अपडेटेड 4 July 2024 at 14:19 IST

शादी की 15वीं सालगिरह पर कुछ यूं धोनी पर प्यार लुटा रहीं साक्षी, शेयर की खास Video

Dhoni-Sakshi 15th Marriage Anniversary: महेंद्र सिंह धोनी और उनकी पत्नी साक्षी धोनी शादी की 15वीं सालगिरह मना रहे हैं। साक्षी ने खूबसूरत वीडियो शेयर की।

Follow :  
×

Share


भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और उनकी पत्नी साक्षी धोनी अपनी शादी का 15वां सालगिरह मना रहे हैं। वैसे तो रांची के राजकुमार और सबके चहेते धोनी सोशल मीडिया से बहुत दूर रहते हैं। वहीं उनकी पत्नी काफी एक्टिव हैं। साक्षी ने शादी के 15वें सालगिरह पर कुछ तस्वीरें और फोटो शेयर कर बेहद रोमांटिक अंदाज में अपने पति को मुबारकबाद दी है।

साक्षी ने सोशल मीडिया पर माही के साथ अपनी तस्वीर का एक कोलॉज शेयर किया और लिखा, 'हम अपना 15वां साल शुरू कर रहे हैं।" इसके साथ ही साक्षी ने एक वीडियो भी शेयर किया और लिखा शादीशुदा जीवन। वीडियो में साक्षी आगे-आगे चल रही हैं और पीछे से धोनी उनके ऊपर फूल बरसाते नजर आ रहे हैं।

जुलाई में 43 साल के हो जाएंगे धोनी

बता दें, जुलाई की 7 तारीख को धोनी 43 साल के हो जाएंगे। ये जन्मदिन धोनी के लिए बेहद खास होने वाला है। दरअसल, टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप जीतकर भारत को बड़ी खुशी दी है। ये खुशी सीएसके स्टार धोनी के लिए भी बेहद खास है। तभी तो टी20 वर्ल्ड कप में जीत के लिए धोनी ने टीम इंडिया को खास बधाई दी।

धोनी ने टीम इंडिया को बधाई देते हुए लिखा, "वर्ल्ड कप चैंपियन 2024। मेरी दिल की धड़कनें तेज हो गई थी। शांतिचित्त होकर, आत्मविश्वास बनाये रखकर शानदार प्रदर्शन किया। देश में और दुनिया भर में सभी भारतीयों की ओर से वर्ल्ड कप घर लाने की बधाई। जन्मदिन के खास तोहफे के लिए धन्यवाद।"

इसे भी पढ़ें: T20 की ट्रॉफी जीतकर दिल्ली पहुंची वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया, एयरपोर्ट पर ऐसा दिखा नजारा, Photos

Published By : Kanak Kumari Jha

पब्लिश्ड 4 July 2024 at 14:19 IST