अपडेटेड 14 April 2024 at 07:10 IST

MS Dhoni: इसे छू लूं जरा... हाथ में वर्ल्ड कप ट्रॉफी और आंखें नम, ये तस्वीर नहीं भारत का गुरुर है

MS Dhoni World Cup Trophy: BCCI ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा की जिसमें एमएस धोनी हाथ में वर्ल्ड कप लिए दिखाई दे रहे हैं।

Follow :  
×

Share


MS Dhoni touches World Cup 2011 trophy after 13 years | Image: BCCI/X

MS Dhoni World Cup Trophy: टीम इंडिया के पूर्व महान कप्तान एमएस धोनी फिलहाल मुंबई में हैं। रविवार (आज) को आईपीएल 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स का सामना मुंबई इंडियंस से होना है। इस धमाकेदार मुकाबले से पहले एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है जिसे बस देखने भर से करोड़ों भारतीय फैंस की पुरानी यादें ताजा हो गई।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे तस्वीर में देख सकते हैं कि एमएस धोनी वर्ल्ड कप ट्रॉफी को अपने हाथ में लिए हुए हैं। जी हां, वही ट्रॉफी जिसे टीम इंडिया ने 2011 में जीता था। वो लम्हा कौन भूल सकता है जब माही ने छक्का लगाकर करोड़ों भारतीय फैंस को खुश होने का मौका दिया था। वानखेड़े स्टेडियम पहुंचकर उन्हें एक बार फिर उस लम्हे को दोबारा जीने का मौका मिला।

धोनी के हाथ में वर्ल्ड कप ट्रॉफी, आंखें नम

BCCI ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा की जिसमें एमएस धोनी हाथ में वर्ल्ड कप लिए दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान उनकी आंखों में वही चमक और साथ में थोड़े आंसू नजर आ रहे हैं। ऐसा लग रहा है जैसे माही इस ट्रॉफी को देखकर 13 साल बैक चले गए हैं जब वानखेड़े स्टेडियम में भारत ने श्रीलंका को हराकर ये खिताब जीता था। बीसीसीआई ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, ''एमएस धोनी और वर्ल्ड कप ट्रॉफी, एक दूसरे के लिए बने हैं।''

वर्ल्ड कप 2011 फाइनल का स्कोरकार्ड

वर्ल्ड कप 2011 का फाइनल मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया था। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 274 रनों का स्कोर खड़ा किया। पूर्व महान बल्लेबाज महेला जयवर्धने ने शानदार शतक जड़कर अपनी टीम को उस स्कोर तक पहुंचाया जो इससे पहले कभी भी वर्ल्ड कप फाइनल में चेज नहीं हुआ था। इसके बाद भारत की शुरुआत भी बेहद खराब रही। आक्रामक ओपनर वीरेंद्र सहवाग और महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर जल्दी पवेलियन लौट गए। करोड़ों भारतीय फैंस का दिल टूट गया। लेकिन फिर युवा विराट कोहली और गौतम गंभीर की पार्ट्नर्शिप ने थोड़ी उम्मीद बढ़ाई।

35 रन बनाने के बाद विराट कोहली आउट हुए। इसके बाद क्रीज पर आए एमएस धोनी और धीरे-धीरे मैच भारत के पकड़ में आता गया। गंभीर ने 97 और कप्तान धोनी ने 91 रनों की शानदार पारी खेली। भारत ने श्रीलंका को 6 विकेट से हराकर इतिहास रच दिया।

इसे भी पढ़ें: सीएसके के कोच फ्लेमिंग ने की कप्तान ऋतुराज की कप्तानी की सराहना, कहा- धोनी जैसे धैर्यवान हैं गायकवाड


 

 

Published By : Ritesh Kumar

पब्लिश्ड 14 April 2024 at 07:10 IST