अपडेटेड 4 July 2023 at 18:40 IST
MS Dhoni-Sakshi Anniversary: साक्षी के प्यार में कैसे 'स्टंप' हुए थे माही? हिंदी फिल्म की तरह दोनों की लव स्टोरी
MS Dhoni-Sakshi Marriage Anniversary: कोलकाता में हुई थी धोनी-साक्षी की पहली मुलाकात। दो साल डेट करने के बाद 2010 में दोनों ने की शादी।
MS Dhoni-Sakshi Anniversary: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी और उनकी पत्नी साक्षी के लिए आज का दिन बेहद खास है। 13 साल पहले यानि 4 जुलाई, 2010 को दोनों शादी के पवित्र बंधन में बंधे थे। खूबसूरत कपल को सोशल मीडिया पर फैंस इस खास अवसर पर ढेर सारे शुभकामनाएं दे रहे हैं। माही भले ही सोशल मीडिया पर कम एक्टिव रहते हों, लेकिन साक्षी अपने इंस्टाग्राम पर अपनी लाइफ से जुड़ी अहम बातों को शेयर करते रहती हैं।
खबर से जुड़ी 3 अहम बातें
- धोनी-साक्षी की शादी के पूरे हुए 13 साल
- 4 जुलाई, 2010 में दोनों ने की शादी
- वर्ल्ड कप 2011 से पहले धोनी ने की थि शादी
हिंदी फिल्म की तरह धोनी-साक्षी की लव स्टोरी
एमएस धोनी की पहचान कैप्टन कूल के तौर पर होती है। उन्हें बहुत शांत व्यवहार का इंसान कहा जाता है। लेकिन साक्षी इस मामले में माही की तरह नहीं हैं। शायद यही वो बात है जिसने दोनों को एक दूसरे के करीब लाने में सबसे ज्यादा मदद की। धोनी और साक्षी की पहली मुलाकात कोलकाता में हुई थी।
टीम इंडिया किसी मैच से पहले कोलकाता के फाइव स्टार होटल में रुकी थी। साक्षी उस समय होटल मैनेजमेंट की स्टूडेंट थीं और वहां पर इन्टर्नशिप कर रहीं थीं। साक्षी से धोनी की मुलाकात उनके मैनेजर दोस्त ने कराई थी। जब साक्षी पहली बार माही से मिलीं तो उन्हें नहीं पता था कि वो भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान हैं। वहीं दूसरी तरफ धोनी साक्षी को पहली नजर में ही पसंद करने लगे थे।
एक बार जब महेंद्र सिंह धोनी साक्षी से मिलने के लिए देहरादून गए तो होटल में मौजूद लोगों ने उन्हें देख लिया था। मीडिया के सामने पहली बार तभी दोनों की लव स्टोरी का खुलासा हुआ था। 2008 से दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे थे और फिर 2010 में दोनों ने शादी कर ली।
एमएस धोनी और साक्षी आज अपनी शादी की 13वीं सालगिरह मना रहे हैं। दोनों की एक खूबसूरत बेटी भी हैं जिनका नाम जीवा है। हाल ही में साक्षी और जीवा को CSK टीम को आईपीएल 2023 के दौरान सपोर्ट करते हुए देखा गया था।
Published By : Ritesh Kumar
पब्लिश्ड 4 July 2023 at 18:40 IST

