अपडेटेड 2 January 2024 at 19:18 IST
न्यू ईयर पर MS Dhoni के इस लुक पर आया बेटी जीवा का दिल, कर लिया KISS, ये नहीं देखा तो क्या देखा
MS Dhoni-Ziva: सोशल मीडिया पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई जिसे देखकर माही के फैंस का दिन बन गया।
MS Dhoni New Year Celebration: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) की एक झलक पाने के लिए उनके लाखों फैंस बेताब रहते हैं। इस वक्त पूरे देश में नए साल का जश्न मनाया जा रहा है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई जिसे देखकर माही के फैंस का दिन बन गया। ये फोटो न्यू ईयर सेलिब्रेशन की है जब पापा के साथ बेटी जीवा (Ziva) जमकर मस्ती कर रही थी।
खबर से जुड़ी 3 अहम बातें
- धोनी ने परिवार के साथ मनाया नए साल का जश्न
- माही को किस कर रही जीवा की तस्वीर वायरल
- धोनी ने ऋषभ पंत के साथ सेलिब्रेट किया थ क्रिसमस
धोनी को किस कर रही जीवा की तस्वीर वायरल
सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रही इस तस्वीर में एमएस धोनी की बेटी जीवा अपने पापा को किस करते नजर आ रही हैं। इस फोटो को फैंस का ढेर सारा प्यार मिल रहा है और लोग बोल रहे हैं कि ये आज की बेस्ट तस्वीर है। कुछ दिन पहले माही स्टार भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत और परिवार के साथ दुबई में थे। वहां उन्होंने क्रिसमस की पार्टी की जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।
धोनी ने फैन को क्यों दी पाकिस्तान जाने की सलाह?
एमएस धोनी के करियर को उड़ान देने में पाकिस्तान का अहम रोल रहा है। भारतीय टीम 2004-05 में पाक दौरे पर गई थी जहां माही ने अपनी ताबड़तोड़ बैटिंग से सबको दीवाना बना दिया था। लेकिन क्या आपको पता है कि पाकिस्तानी गेंदबाजों के खिलाफ रनों की बरसात करने वाले धोनी को वहां का खाना बहुत पसंद है? जी हां, शुक्रवार को एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ जिसमें पूर्व भारतीय कप्तान एक फैन से कह रहे हैं कि आपको खाने के लिए एक बार पाकिस्तान जरूर जाना चाहिए।
दिलचस्प बात ये रही की धोनी की इस सलाह के बावजूद फैन ने उनकी इस बात को मानने से इनकार कर दिया और कहा, 'मैं वहां नहीं जाऊंगा। भले ही आप वहां के खाने का सलाह दें। मैं खाने का शौकीन हूं, लेकिन पाकिस्तान नहीं जाऊंगा।'' इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है कि ये वीडियो कहां और कब का है। लेकिन सोशल मीडिया पर ये वीडियो छाया हुआ है और फैंस इसपर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।
Published By : Ritesh Kumar
पब्लिश्ड 2 January 2024 at 19:18 IST