अपडेटेड 12 March 2025 at 17:31 IST
रोहित शर्मा की कामयाबी पर जवाब देने से भागे MS Dhoni? माही का ये अंदाज देख भड़के फैंस, जानें वायरल VIDEO का सच
MS Dhoni: 2013 में धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी पर कब्जा किया था। इस ट्रॉफी को उठाने में भारतीय टीम को 8 साल का लंबा इंतजार करना पड़ा।
MS Dhoni Video: रोहित शर्मा ( Rohit Sharma ) की अगुवाई में टीम इंडिया ने एक और आईसीसी ट्रॉफी जीतकर साबित कर दिया कि फिलहाल इस टीम को हराना बिल्कुल आसान नहीं है। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारतीय टीम अपराजित रही और उन्होंने टूर्नामेंट जीतकर ही सांस लिया। पूरे क्रिकेट जगत में रोहित एंड कंपनी की वाहवाही हो रही है। इक बीच एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे सोशल मीडिया पर फैलाकर ये दावा किया जा रहा है कि पूर्व महान कप्तान एमएस धोनी ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में टीम इंडिया के प्रदर्शन पर बात करने से इनकार कर दिया। आइए जानते हैं वायरल वीडियो और दावों का सच क्या है।
बता दें कि 2013 में एमएस धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी पर कब्जा किया था। इसके बाद इस ट्रॉफी को उठाने में भारतीय टीम को 8 साल का लंबा इंतजार करना पड़ा। 2017 में विराट कोहली की टीम ने जोर तो लगाई लेकिन फाइनल में उन्हें निराशा हाथ लगी, लेकिन 2015 में रोहित शर्मा एंड कंपनी ने शानदार खेल दिखाकर खिताब अपने नाम किया।
MS Dhoni ने चैंपियंस ट्रॉफी पर नहीं दिया जवाब?
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एमएस धोनी एयरपोर्ट पर नजर आ रहे हैं। देखकर ऐसा लग रहा है कि वो काफी जल्दबाजी में हैं और शायद ऋषभ पंत की बहन की शादी में जा रहे हैं। इसी दौरान माही से मिलने और बातचीत करने के लिए वहां भिड़ इकट्ठा हो गई। वीडियो की शुरुआत में देख सकते हैं कि किसी ने धोनी से चैंपियंस ट्रॉफी के बारे में बात करने की इच्छा जताई, हालांकि CSK के स्टार खिलाड़ी ने ऐसा करने से साफ इनकार कर दिया। उन्होंने हाथ से इशारा करते हुए लोगों को उनका रास्ता खाली करने को भी कहा।
धोनी पर क्यों भड़के फैंस?
बहुत कम ऐसा मौका आता है जब सोशल मीडिया पर फैंस एमएस धोनी को भी ट्रोल करने में जुट जाते हैं। फैंस अपने पसंदीदा खिलाड़ी को इस कदर चाहने लगते हैं कि उन्हें लगता है कि वो हर समय उनकी बातों का जवाब दें, उनके साथ तस्वीरें खिंचवाएं। माही आमतौर पर अपने फैंस के साथ अच्छे तरह से पेश आते हैं, लेकिन प्रशंसकों को भी ये समझना होगा कि कभी-कभी ये खिलाड़ी कहीं पर पहुंचने के लिए जल्दी में रहते हैं और ऐसे में वो मीडिया या फैंस के सवालों का जवाब नहीं दे पाते। खैर इस वीडियो की बात करें तो फैंस धोनी से गुस्से में हैं और उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।
इसे भी पढ़ें: चैंपियंस ट्रॉफी के बाद गौतम गंभीर ने चौंकाया, टीम इंडिया के साथ नहीं जाएंगे इंग्लैंड, BCCI को बताई बड़ी वजह
Published By : Ritesh Kumar
पब्लिश्ड 12 March 2025 at 17:15 IST