BREAKING: एम एस धोनी ने IPL से रिटायरमेंट का किया ऐलान, CSK को बड़ा झटका; अब इस रोल में आएंगे नजर

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल से संन्यास का ऐलान कर दिया है। IPL के अगले सीजन में वो मैदान पर अब खेलते नजर नहीं आएंगे।

एम एस धोनी ने IPL से रिटायरमेंट का किया ऐलान | Image: CSK/X

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2027 की रिटेंशन लिस्ट आने से पहले ही एक बड़ी खबर सामने आ गई है। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल से संन्यास का ऐलान कर दिया है। अब वे अगले साल होने वाले आईपीएल में मैदान पर खेलते नजर नहीं आएंगे। इस फैसले से धोनी के फैंस को बड़ा झटका लगा है।

इस फैसले से धोनी के फैंस को बड़ा झटका लगा है। हालांकि, इस बीच CSK ने एक और अहम ऐलान कर धोनी के चाहने वालों को थोड़ी खुशी जरूर दे दी है। चेन्नई सुपर किंग्स ने एमएस धोनी को टीम का नया मेंटर नियुक्त करने का फैसला लिया है। अब धोनी खिलाड़ी के रूप में नहीं, बल्कि मेंटर की भूमिका में टीम के साथ जुड़े रहेंगे।

धोनी ने IPL से रिटायरमेंट का किया ऐलान

यह खबर ऐसे समय में आई है जब दिसंबर में होने वाले मिनी-ऑक्शन से पहले सभी IPL फ्रेंचाइजी को अपने रिटेन किए गए और रिलीज किए गए खिलाड़ियों की अंतिम सूची सौंपनी है। आगामी सीजन के लिए CSK की तैयारियों को लेकर धोनी का भविष्य सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बना हुआ था। इस ऐलान के बाद अब धोनी के IPL खेलने और नहीं खेलने पर चल रहा सस्पेंस खत्म हो गया। 

November 17, 2026

अब इस रोल में आएंगे नजर धोनी

बता दें कि 45 वर्षीय विकेटकीपर-बल्लेबाज धोनी, फिटनेस समस्याओं (मुख्य रूप से पिंडली की चोट) के कारण IPL 2026 में एक भी मैच नहीं खेल पाए। हालांकि वे CSK टीम का हिस्सा बने रहे, लेकिन वे पूरे सीजन से बाहर रहे और विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संजू सैमसन ने संभाली। अब CSK के धोनी नए अवतार में नजर आएंगे। आईपीएल 2027 में वो टीम मेंटर के रूप में जिम्मेदारी संभालेंगे। 
 

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 17 November 2026 at 15:07 IST