अपडेटेड 20 July 2025 at 14:49 IST

पत्नी साक्षी के साथ मां दिउड़ी मंदिर पहुंचे MS Dhoni, बेटी जीवा ने जो किया; VIDEO देख लोग बोले- संस्कार हो तो ऐसा

MS Dhoni: अपने खेल से सफलता की तमाम उंचाइयों को छूने के बावजूद एमएस धोनी हमेशा जमीन से जुड़े रहे हैं। उनका यही अंदाज फैंस को उनके और करीब लेकर आता है। माही की अब यही सरलता उनकी बेटी जीवा में भी देखने को मिल रही है। मंदिर में धोनी की लाडली ने जिस अंदाज में पूजा किया उसे देखकर फैंस भी बोलने पर मजबूर हो गए- वाह! क्या संस्कार है।

Follow :  
×

Share


साक्षी के साथ पूजा करने पहुंचे धोनी, बेटी जीवा ने जीता दिल | Image: Screengrabs

MS Dhoni Video: भारत के पूर्व महान कप्तान एमएस धोनी भले ही सोशल मीडिया पर बहुत कम एक्टिव रहते हैं, लेकिन माही के बारे में हर छोटी जानकारी पाने के लिए उनके लाखों फैंस बेताब रहते हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आई है जो फैंस का दिल जीत रही है। इस वीडियो में देख सकते हैं कि धोनी अपनी पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ रांची के प्रसिद्द देउड़ी मंदिर में पूजा कर रहे हैं।

अपने खेल से सफलता की तमाम उंचाइयों को छूने के बावजूद एमएस धोनी हमेशा जमीन से जुड़े रहे हैं। उनका यही अंदाज फैंस को उनके और करीब लेकर आता है। माही की अब यही सरलता उनकी बेटी जीवा में भी देखने को मिल रही है। मंदिर में धोनी की लाडली ने जिस अंदाज में पूजा किया उसे देखकर फैंस भी बोलने पर मजबूर हो गए- वाह! क्या संस्कार है।

धोनी की बेटी ने जीता दिल

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देख सकते हैं कि एमएस धोनी काले रंग की टी-शर्ट पहने हुए हैं और साथ ही भवगा रंग का गमछा लपेटे हुए हैं। वहीं उनकी पत्नी साक्षी सफेद कलर की साड़ी पहनी हुईं हैं। रांची के देउड़ी मंदिर में धोनी ने नारियल फोड़कर पूजा-अर्चना की। इसके बाद साक्षी ने भी नारियल फोड़ने की कोशिश की, लेकिन उनसे नारियल नहीं फूटा। फिर माही ने एक अच्छे पति का धर्म निभाते हुए साक्षी द्वारा चढ़ाए गए नारियल को भी फोड़ा।

ये सब होने के बाद फैंस का ध्यान एमएस धोनी की बेटी जीवा ने खींचा। लाल रंग का वस्त्र और चुनरी ओढ़े हुए उन्होंने अपनी सादगी से सबका दिल जीत लिया।  मां और पिता के बाद जीवा सामने आई और मां देउड़ी की भक्ति में लीन दिखी। धोनी की लाडली ने बैठकर नारियल को जमीन पर 2-3 बार पटका। बेटी को इतने ध्यान और मन से पूजा करते देख पिता भी खुश हो गए और उन्होंने जीवा को सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद दिया।

कितने साल की है धोनी की बेटी?

बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी ने जुलाई, 2010 में साक्षी के साथ सात फेरे लिए थे। शादी के 5 साल बाद धोनी-साक्षी के घर किलकारी गूंजी और बेटी जीवा का जन्म हुआ। माही की लाडली फिलहाल 10 साल की हैं। 

इसे भी पढ़ें: IND vs ENG: सीरीज में पिछड़ने के बाद गंभीर को आई धोनी के चहेते की याद, अचानक टीम में एंट्री; कौन हुआ बाहर?


 

Published By : Ritesh Kumar

पब्लिश्ड 20 July 2025 at 14:49 IST