अपडेटेड 26 February 2024 at 12:50 IST

'अब आगरा सिर्फ ताजमहल...' ध्रुव जुरेल की दीवानी हुईं स्टार क्रिकेटर की पत्नी, तारीफ में पढ़े कसीदे

Dhruv Jurel: मोहम्मद कैफ ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उनकी पत्नी पूजा कैफ ध्रुव जुरेल की तुलना आगरा के ताजमहल से कर रही हैं।

Follow :  
×

Share


मोहम्मद कैफ की पत्नी और ध्रुव जुरेल | Image: instagram/bcci

Mohammed Kaif Wife Praising Dhruv Jurel: इंग्लैंड के खिलाफ रांची में खेले जा रहे चौथे टेस्ट में एक युवा खिलाड़ी की किस्मत चमकी। अपना दूसरा अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रहे ध्रुव जुरेल ने शानदार बैटिंग से फैंस का दिल जीत लिया। कई पूर्व क्रिकेटर्स और एक्सपर्ट अभी से उनकी तुलना एमएस धोनी से करने लगे हैं। इस बीच पूर्व भारतीय खिलाड़ी मोहम्मद कैफ और उनकी पत्नी ने ध्रुव जुरेल की जमकर तारीफ की है।

मोहम्मद कैफ ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उनकी पत्नी पूजा कैफ भी मौजूद हैं। दोनों भारत-इंग्लैंड के बीच हो रहे चौथे टेस्ट की बात करते नजर आ रहे हैं और इस दौरान कैफ की पत्नी ने ध्रुव जुरेल की तुलना आगरा के ताजमहल से कर बड़ी बात बोल दी है।

ध्रुव जुरेल ने जीता कैफ की पत्नी का दिल

इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए पूर्व क्रिकेटर कैफ ने लिखा, ''अपने आगरा का जुरेल तो एकदम ज्वेल निकला। यूपी के क्रिकेटरों को टीम इंडिया के लिए अच्छा प्रदर्शन करते देखना हमेशा खुशी की बात है। इस बीच उनकी पत्नी ने जुरेल की तारीफ करते हुए कहा कि अब तक आगरा जो ताजमहल के लिए जाना जाता था, अब ध्रुव जुरेल के नाम से भी जाना जाएगा।

वीडियो में मोहम्मद कैफ ने ध्रुव जुरेल की तारीफ में कहा कि वो जिस तरह से बल्लेबाजी कर रहे थे ऐसा लगा ही नहीं कि वो अपना दूसरा मैच खेल रहे हैं। उनकी टेक्निक कमाल की है। वो जब चाह रहे थे रोक रहे थे और फिर मन मुताबिक चौके-छक्के लगा रहे थे। खास बात ये भी है कि उन्होंने पिछले क्रम के बल्लेबाजों के साथ मिलकर अपनी पारी को आगे बढ़ाया और भारत को इस मैच में जीत की दहलीज पर पहुंचा दिया।

शतक से चूके ध्रुव जुरेल

रांची में चल रहे टेस्ट मैच की पहली पारी में ध्रुव जुरेल ने 90 रनों की पारी खेली। वो अपने पहले अंतरराष्ट्रीय शतक से सिर्फ 10 रन दूर रह गए। इस शानदार पारी के दौरान उन्होंने 6 चौके और 4 छक्के जड़े।

जीत की दहलीज पर भारत

रोहित शर्मा एंड कंपनी रांची टेस्ट जीतने के बेहद करीब है। तीसरे दिन इंग्लैंड की टीम 145 रनों पर ढेर हो गए, स्टार स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने एक बार फिर जलवा दिखाते हुए टेस्ट करियर का 35वां 'पंजा' खोला। इंग्लैंड ने भारत के सामने 192 रनों का लक्ष्य रखा। चौथे दिन का खेल जारी है और आखिरी अपडेट मिलने तक टीम इंडिया ने 3 विकेट के नुकसान पर 114 रन बना लिए हैं। 

इसे भी पढ़ें: रोहित पर जान लुटाते हैं सरफराज, फिर हिटमैन ने क्यों कहा- हीरो मत बन? बात दिल्ली पुलिस तक पहुंची

Published By : Ritesh Kumar

पब्लिश्ड 26 February 2024 at 11:27 IST