अपडेटेड 14 March 2024 at 18:12 IST
IPL ही नहीं रणजी खेल कर भी खिलाड़ी हुए मालामाल, MCA ने डबल की प्राइज मनी; अब मिलेंगे इतने करोड़
42वां रणजी ट्रॉफी खिताब जीतने वाली मुंबई टीम की लॉटरी निकल पड़ी है। दरअसल मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने टीम की प्राइज मनी को डबल कर दिया है।
MCA Doubles the prize money of Mumbai Ranji Team after winning 42nd Title: घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट्स की सबसे मजबूत टीम मुंबई ने मौजूदा रणजी ट्रॉफी टूर्नामेंट में धमाल मचाया है। मुंबई ने एक बार फिर अपना दबदबा दिखाते हुए रणजी ट्रॉफी खिताब जीता है।
अजिंक्य रहाणे की अगुवाई वाली मुंबई टीम ने गुरुवार, 14 मार्च को विदर्भ को हराकर 2024 रणजी ट्रॉफी खिताब जीता। मुंबई ने पड़ोसी विदर्भ के खिलाफ 169 रन की धमाकेदार जीत दर्ज की, जिसकी बदौलत मुंबई टीम मालामाल हो गई है। दरअसल मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) ने मुंबई की रणजी टीम के लिए बड़ा ऐलान करते हुए उसकी पुरस्कार राशि बढ़ा दी है।
दोगुना हुई मुंबई की प्राइज मनी
मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) ने 42वीं बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीतने वाली मुंबई टीम की पुरस्कार राशि दोगुनी कर दी है, जिसका मतलब है कि टीम को अब 5 करोड़ रुपए की अतिरिक्त धनराशि मिलेगी।
MCA के सचिव अजिंक्य नाइक ने दी जानकारी
मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव अजिंक्य नाइक ने एक बयान में कहा-
MCA के अध्यक्ष अमोल काले और शीर्ष परिषद ने रणजी ट्रॉफी की पुरस्कार राशि दोगुनी करने का फैसला किया है। एमसीए रणजी ट्रॉफी जीतने वाली मुंबई की टीम को पांच करोड़ रुपए की अतिरिक्त धनराशि देगी। एमसीए के लिए ये साल शानदार रहा है और उसने 7 खिताब जीते। इसके अलावा हमारी टीम BCCI के आयु वर्ग की सभी प्रतियोगिताओं के नॉकआउट चरण में पहुंची।
बता दे किं इस बार मुंबई की तरफ से कई युवा खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करके दिखाया है, जिसमें टीम इंडिया के सदस्य सरफराज खान के छोटे भाई मुशीर खान भी मौजूद हैं, जिनके बल्ले से फाइनल में शतक निकला था।
Published By : DINESH BEDI
पब्लिश्ड 14 March 2024 at 17:45 IST