अपडेटेड 9 May 2024 at 19:47 IST
एमएस धोनी के शिष्य को T20 वर्ल्ड कप स्क्वॉड में मिली जगह, IPL में पलक झपकते ही उड़ाता है गिल्लियां
धोनी के शिष्य को टी20 वर्ल्ड कप के लिए मिली श्रीलंका स्क्वॉड में जगह, IPL में उड़ाता है गिल्लियां
ICC T20 World Cup 2024: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के लिए श्रीलंका के स्क्वॉड का ऐलान हो चुका है। श्रीलंका के स्क्वॉड में धोनी के शिष्य यानी आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलने वाले मथीशा पथिराना को जगह दी गई है।
श्रीलंका स्क्वॉड में वानिंदु हसरंगा को कप्तान बनाया गया है। टीम में पूर्व कप्तान दासुन शनाका के अलावा वनडे टीम के कप्तान कुसल मेंडिस और टेस्ट कैप्टन धनंजय डिसिल्वा हैं।
धोनी के शिष्य है पथिराना
मथीशा पथिराना आईपीएल 2024 में फिलहाल चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा नही है। चोट के कारण वे अपने देश वापस हो गए हैं। पथिराना ने आईपीएल 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए 6 मैच खेले जिनमें उन्होंने 13 विकेट चटकाए। पथिराना की गेंदबाजी के आगे बड़े-बड़े बल्लेबाज बेबस नजर आते हैं। ऐसे में टी20 वर्ल्ड कप में श्रीलंका की टीम में पथिराना के होने से टीम को मजबूती मिलेगी।
टी20 विश्व कप में श्रीलंका की टीम को ग्रुप डी में रखा है। श्रीलंका की टीम को ग्रुप फेज में साउथ अफ्रीका, बांग्लादेश, नेपाल और नीदरलैंड की टीम से भिड़ना है। टीम अपने अभियान की शुरुआत 3 जून को करेगी। श्रीलंका का पहला ही मैच साउथ अफ्रीका से है।
श्रीलंका की टीम इस प्रकार है
वानिंदु हसरंगा (कप्तान), चरिथ असलंका (उप-कप्तान), कुसल मेंडिस, पथुम निसांका, कामिंडु मेंडिस, सदीरा समरविक्रमा, एंजेलो मैथ्यूज, दासुन शनाका, धनंजय डी सिल्वा, महीश तीक्षणा, डुनिथ वेललागे, दुष्मंथा चमीरा, नुवान तुषारा, मथीशा पथिराना और दिलशान मदुशंका
ट्रैवलिंग रिजर्व: असिथा फर्नांडो, विजयकांत वियास्कंथ, भानुका राजपक्षे और जेनिथ लियानगे।
Published By : Shubhamvada Pandey
पब्लिश्ड 9 May 2024 at 19:41 IST