अपडेटेड 31 July 2024 at 23:56 IST

BREAKING: भारतीय क्रिकेट बड़ा झटका, दिग्गज पूर्व क्रिकेटर और कोच अंशुमान गायकवाड़ का निधन

BREAKING: टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर अंशुमान गायकवाड़ का निधन हो गया है। वे लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे।

Follow :  
×

Share


Anshuman Gaekwad | Image: PTI

BREAKING: टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर अंशुमान गायकवाड़ का निधन हो गया है। वे लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे। वह 71 साल के थे। गायकवाड़ ने भारत के लिए 40 टेस्ट और 15 वनडे मैच खेले। वह 2000 आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में उपविजेता रही भारतीय टीम के कोच भी थे।

गायकवाड़ का लंदन के किंग्स कॉलेज अस्पताल में ब्लड कैंसर का इलाज चल रहा था। वह लंदन में लंबा समय बिताने के बाद पिछले महीने स्वदेश लौट थे। बीसीसीआई ने गायकवाड़ के इलाज के लिए एक करोड़ रुपये दिए थे। इसके साथ ही 1983 विश्व कप विजेता टीम के सदस्यों ने भी इस क्रिकेटर की मदद के लिए अपना योगदान दिया।

गायकवाड़ ने 22 साल के करियर में 205 प्रथम श्रेणी मैच भी खेले हैं। उनके कोच रहते भारतीय टीम ने 1998 में शारजाह में त्रिकोणीय श्रृंखला के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया पर शानदार जीत दर्ज की थी। अनिल कुंबले ने दिल्ली के फिरोजशाह कोटला में पाकिस्तान के खिलाफ जब टेस्ट पारी में 10 विकेट चटकाए थे तब भी वह टीम के कोच थे।

ये भी पढ़ें- श्रीलंका दौरे पर गंभीर ने ढूंढे टीम इंडिया के 3 'हीरे', डेथ ओवर में कर सकते हैं बुमराह की तरह उलटफेर | Republic Bharat

(Note: यह एक ब्रेकिंग स्टोरी है। अधिक जानकारी के साथ अपडेट हो रही है)

Published By : Shubhamvada Pandey

पब्लिश्ड 31 July 2024 at 23:50 IST