अपडेटेड 14 March 2026 at 13:42 IST
कुलदीप यादव के संगीत में रैना- चहल ने मचाया धमाल, आज वंशिका चड्ढा संग सात फेरे लेंगे स्टार क्रिकेटर, विराट-रोहित होंगे शामिल?
Kuldeep Yadav Wedding: भारतीय टीम के मिस्ट्री स्पिनर कुलदीप यादव आज वंशिका चड्ढा से 14 मार्च को सात फेरे लेंगे। उनकी शादी के क्रिकेट जगत के बड़े स्टार्स शामिल हो सकते हैं। विराट कोहली- रोहित शर्मा जैसी हस्तियों के भी मंसूरी पहुंचने की संभावना है।
Kuldeep Yadav- Vanshika Chadha Wedding: टीम इंडिया के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव के सिर पर सेहरा सजने वाला है। वह बचपन की दोस्त वंशिका चड्ढा संग सात फेरे लेने के लिए तैयार हैं। कुलदीप की शादी आज (14 मार्च) को 'पहाड़ों की रानी' मसूरी के भव्य होटल में होगी, जिसमें विराट कोहली- रोहित शर्मा समेत क्रिकेट जगत की कई हस्तियों के शामिल होने की संभावना है।
उत्तराखंड के मसूरी में जाने-माने होटल 'द सेवॉय' में कुलदीप यादव और वंशिका चड्ढा की शादी है। शादी में क्रिकेट टीम के कई बड़े खिलाड़ियों के पहुंचने की उम्मीद है। इसे देखते हुए आयोजन स्थल की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।
कुलदीप की शादी में क्रिकेटर्स का लगेगा मेला
रिपोर्ट्स के मुताबिक, टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली और रोहित शर्मा भी शाही शादी में शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के भी आने की उम्मीद है। रिपोर्टों के मुताबिक, सुनील गावस्कर, सूर्यकुमार यादव, रिंकू सिंह, तिलक वर्मा भी कुलदीप की शादी में शामिल हो सकते हैं।
संगीत सेरेमनी के वीडियोज छाए
इससे पहले शुक्रवार, 13 मार्च को कुलदीप और वंशिका की हल्दी- मेहंदी और संगीत जैसे फंक्शन की कई तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं, जिसमें कई क्रिकेटर्स जमकर डांस करते और धमाल मचाते नजर आ रहे हैं।
संगीत सेरेमनी की कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसमें सुरेश रैना और युजवेंद्र चहल को जमकर धमाल मचाते देखा जा सकता है। एक वीडियो में कुलदीप यादव के साथ रैना और चहल जमकर डांस करते नजर आ रहे हैं।
कुलदीप यादव की शादी में शामिल होने के लिए क्रिकेटर रिंकू सिंह भी मंगेतर प्रिया सरोज संग मसूरी पहुंच गए हैं। शादी के बाद 17 मार्च को लखनऊ में कुलदीप और वंशिका का रिसेप्शन रखा गया है।
कौन हैं वंशिका चड्ढा? जिन पर दिल हारे कुलदीप
वंशिका चड्ढा और कुलदीप यादव बचपन के दोस्त हैं। वक्त के साथ दोनों का रिश्ता और गहरा होता गया और बात शादी तक आ पहुंची। कुलदीप यादव की तरह, उनकी होने वाली पत्नी वंशिका चड्ढा भी कानपुर की रहने वाली हैं। उनका घर कुलदीप यादव के घर लाल बंगला से लगभग 3 किलोमीटर दूर श्याम नगर में है। वंशिका ने 2017 में सेंट मैरी से 12वीं की पढ़ाई की थी। वो आगे की पढ़ाई के लिए ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न चली गई थीं। खबरों की माने तो, वंशिका वर्तमान में LIC (भारतीय जीवन बीमा निगम) में काम करती हैं।
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 14 March 2026 at 13:42 IST