VIRAL VIDEO: 'गुस्सा छोड़ दो भाई...', नाराज कुलदीप यादव के लिए 'बाबू भैया' बने सूर्याकुमार, PAK मैच के बाद कप्तान ने यूं मनाया
भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान को 61 रन से हराकर सुपर-8 में जगह पक्की कर ली है। हालांकि, मैच के बाद कुलदीप यादव, हार्दिक पांड्या और सुर्याकुमार के बीच हल्की नोक-झोंक देखने को मिली। अब कप्तान ने एक वीडियो के माध्यम से कुलदीप को मना लिया है।
- खेल समाचार
- 3 min read
Suryakumar Yadav-Kuldeep Yadav Video: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया का शानदार अभियान जारी है। कोलंबो में रविवार, 15 फरवरी को आर. प्रेमदासा स्टेडियम में पाकिस्तान को 61 रन से हराकर टूर्नामेंट में टीम इंडिया ने अपनी पकड़ और मजबूत कर ली।
पाकिस्तान पर जीत के साथ भारत ने सुपर-8 में आधिकारिक रूप से क्वालीफाई कर लिया। टीम इंडिया अपना पहला सुपर-8 दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 28 फरवरी को अहमदाबाद में खेलने के लिए उतरेगी। पाकिस्तान पर जीत हासिल करने के बाद कैमरे में एक ऐसा वीडियो सामने आया, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। वीडियो में कुलदीप यादव, हार्दिक पांड्या और कप्तान सूर्याकुमार के बीच बहस देखा गया। अब नाराज कुलदीप यादव को कप्तान ने 'बाबू भैया' बनकर मना लिया है।
कुलदीप यादव के लिए 'बाबू भैया' बने सूर्याकुमार
भारत-पाकिस्तान मैच के बाद नराज कुलदीप यादव के लिए कप्तान सूर्याकुमार को 'बाबू भैया' का किरदार निभाते हुए देखा गया। सूर्याकुमार ने सोमवार को एक वीडियो शेयर किया और कैप्शन में लिखा 'गुस्सा छोड़ दो भाई'। वीडियो में सूर्या कुलदीप के गले लगते हैं और पूरा विवाद शांत हो गया। वीडियो के बैकग्राउंड में ‘हेरा फेरी’ मूवी का मशहूर कैरेक्टर बाबू भैया का डायलॉग चल रहा है।
बीच मैदान में कुलदीप यादव और हार्दिक के बीच बहस
दरअसल, हार्दिक पांड्या मैच का 18वां ओवर फेंक रहे थे और उनके ओवर में शाहीन अफरीदी ने लॉन्ग ऑन पर एक हवाई शॉट खेला। कुलदीप यादव उसके नीचे थे, लेकिन कैच उनसे मिस हो गया। कैच छूटते ही गेंद छक्के के लिए चली गई। कुलदीप से कैच छूटते ही हार्दिक गुस्से में नजर आए। कुलदीप से पहले विकेट के पीछे ईशान किशन ने भी एक कैच छोड़ा था, जिसके चलते हार्दिक और भी अधिक गर्म हो गए।
अंत में हार्दिक ने उस्मान तारिक को बोल्ड किया, जिसके बाद भारत को जीत मिला। इसके बाद भारतीय खिलाड़ी एक-दूसरे को बधाई देते हुए हाथ मिला रहे थे। इस दौरान कुलदीप यादव और हार्दिक के बीच नोक-झोंक देखा गया। इस बीच सूर्याकुमार से भी कुलदीप अच्छे से गले नहीं लगे। अब कप्तान ने एक फनी वीडियो बनाकर कुलदीप यादव को मनाया है।
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 16 February 2026 at 22:07 IST